Kalonji Benefits: अक्सर हम रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों के असली फायदों को नजरअंदाज कर देते हैं या तो हमे उनके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है. कलौंजी भी ऐसा ही एक छोटा सा बीज है, जिसे ज्यादातर लोग सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला मसाला समझते हैं. हालांकि, आयुर्वेद और कई शोध बताते हैं कि इसमें ऐसे प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता तनाव और गलत खानपान के कारण लोग डायबिटीज, दिल की बीमारी और पाचन समस्याओं से परेशान है. ऐसे में कलौंजी जैसे प्राकृतिक विकल्प को सही तरीके से सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की भी होती है Expiry Date? जानिए कितने दिन तक रहता है सुरक्षित
ब्लड शुगर कंट्रोल
कलौंजी में पाए जाने वाले कुछ सक्रिय तत्व शरीर में इंसुलिन के काम को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. इसके नियमित और सीमित मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि, मीठे पर नियंत्रण और डॉक्टर की सलाह भी जरूरी है.
दिल की सेहत के लिए लाभकारी
कलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) और हेल्दी फैटी एसिड दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. यह रक्त संचार को बेहतर बनाने और खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम करने में सहायक मानी जाती है. नियमित सेवन से हृदय संबंधी जोखिम को घटाने में मददगार साबित हो सकता है.
पाचन तंत्र होता है मजबूत
कलौंजी में हल्का फाइबर और पाचन को सुधारने वाले गुण पाए जाते हैं. यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देने में मददगार हो सकती है. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सीमित मात्रा में सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है.
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
कलौंजी में एंटी-बैक्टीरियल (Anti-bacterial) और एंटी-वायरल (Anti-Viral) गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक हो सकते हैं. बदलते मौसम में इसका सेवन संक्रमण से बचाव में मदद कर सकता है और शरीर को अंदर से ताकत देता है.
मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी
कुछ शोधों के अनुसार कलौंजी में मौजूद पोषक तत्व दिमागी कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. यह तनाव कम करने और मूड संतुलित रखने में सहायक मानी जाती है. संतुलित आहार के साथ इसका सेवन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी हो सकता है.
यह भी पढ़ें: मौसम बदलते ही बच्चे क्यों हो जाते हैं बीमार? जानिए इम्यूनिटी बढ़ाने के असरदार घरेलू उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
22 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines