भारत की रसोई में सरसों का तेल सिर्फ एक तेल नहीं, बल्कि स्वाद और सेहत का अहम हिस्सा है. दाल में तड़का हो, सब्जी बने या अचार तैयार करना हो. सरसों के तेल की खुशबू से ही खाने का मजा बढ़ जाता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि काली सरसों का तेल बेहतर है या पीली सरसों का? दोनों ही बाजार में आसानी से मिल जाते हैं, दोनों को सेहत के लिए अच्छा कहा जाता है, फिर भी सही विकल्प चुनना कई लोगों के लिए उलझन बन जाता है. अगर आप भी रोज खाना बनाने के लिए सही सरसों का तेल चुनना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कौन सा तेल ज्यादा बेहतर है.
काली और पीली सरसों में क्या है असली फर्क?
काली सरसों और पीली सरसों देखने, स्वाद और गुणों में थोड़ी अलग होती हैं. काली सरसों के दाने छोटे और गहरे रंग के होते हैं, जिनसे निकलने वाला तेल काफी तीखा और खुशबूदार होता है. इसमें तेल की मात्रा भी ज्यादा पाई जाती है. वहीं पीली सरसों की बात करें को, इसके दाने हल्के पीले रंग के होते हैं और इससे निकलने वाला तेल स्वाद में हल्का होता है. जिन लोगों को तेज गंध पसंद नहीं होती, वे आमतौर पर पीली सरसों के तेल को ज्यादा पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल कितने डिग्री तापमान पर जम जाता है? जवाब जानकर चौंक जाएंगे!
पीली सरसों का तेल
पीली सरसों का तेल स्वाद में हल्का होता है और आसानी से पच जाता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अच्छी होती है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा इसमें एंटीसेप्टिक आदि कई तरह के गुण होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. इसे त्वचा और बालों पर लगाने में भी इस्तेमाल किया जाता है.
काली सरसों का तेल
अब बात करते हैं काली सरसों के बारे में, काली सरसों का तेल अपने तेज स्वाद और खुशबू के लिए जाना जाता है. इसका स्मोक पॉइंट ज्यादा होता है, यानी यह तेज आंच पर भी खराब नहीं होता. इसलिए इसे तलने, तड़का लगाने और भारी सब्जियों के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाने में मदद करते हैं. सीमित मात्रा में इसका सेवन पाचन को भी बेहतर बना सकता है, खासकर ठंडे मौसम में.
खाना पकाने के लिए कौन सा सरसों का तेल चुनें?
अगर आपको तेज स्वाद और पारंपरिक खुशबू पसंद है, तो काली सरसों का तेल आपके लिए सही रहेगा. वहीं हल्का, जल्दी पचने वाला और दिल बनाए रखने वाला तेल चाहिए, तो पीली सरसों का तेल चुन सकते हैं. दोनों ही तेल सेहत के लिए अच्छे हैं, बस शर्त यह है कि तेल शुद्ध, ताजा और कोल्ड-प्रेस्ड हो. सही मात्रा में और सही तरीके से इस्तेमाल किया गया सरसों का तेल रोजमर्रा की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Amrit Udyan 2026: अमृत उद्यान में क्या ले जाएं और क्या नहीं? यहां देखें पूरी लिस्ट, वरना No Entry
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
46 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines