Kajari Teej Mehendi: कजरी तीज पर हाथों पर लगाएं मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन, रचने पर दिखेंगे खूबसूरत

Kajari Teej Mehendi Designs: कजरी तीज के मौके पर हाथों पर सजना के नाम की मेहंदी लगानी है तो यहां से देख लीजिए डिजाइन्स. ये लेटेस्ट डिजाइन हाथों की खूबसूरती पर चार-चांद लगा देंगे.

Kajari Teej Mehendi

कजरी तीज पर रचाएं ये मेहंदी डिजाइन. AI Generated Image

विज्ञापन

Kajari Teej 2026 Designs: हिंदू धर्म में कजरी तीज का पर्व बेहद खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती हैं. इस मौके पर महिलाएं सौलह श्रृंगार करना पसंद करती हैं. सौलह श्रृंगार का ही एक अभिन्न अंग है मेहंदी. कजरी तीज पर महिलाएं पूरे मनोभाव से हाथों पर मेहंदी लगाती हैं. अगर आप भी मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यहां आपके लिए मेहंदी के कुछ बेहद खूबसूरत, सिंपल और ट्रेंडी डिजाइन (Trendy Mehendi Designs) दिए गए हैं जिन्हें आप भी हाथों पर लगा सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Janmashtami Makeup: जन्माष्टमी पर राधा रानी की तरह इस तरह हों तैयार, जानिए कैसे करते हैं ड्रीमी मेकअप

विज्ञापन

कजरी तीज के मेहंदी डिजाइन्स

मेहंदी का यह ट्रेंडी डिजाइन देखें. इस डिजाइन को लगाना मुश्किल लग सकता है लेकिन है नहीं. इस मेहंदी को लगाने के लिए कमल के फूल का डिजाइन उकेरें. इसके बाद खाली हिस्सों को मेहंदी से भर लें.

आप इस तरह की मेहंदी भी लगा सकती हैं. इसे हाथ के पिछले हिस्से पर भी लगाया जा सकता है और हथेली पर भी इसे लगा सकते हैं. मेहंदी को उंगलियों पर लगाने के बाद बाकी हिस्से पर छोटे-छोटे पत्तियों के डिजाइन उकेरें.

हाथों पर आप इस खूबसूरत डिजाइन को भी लगा सकती है. इसे लगाने के लिए के लिए पतली और मोटी कीप का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस मेहंदी में कई जगह पर बारीक मेहंदी लगाई गई है.

विज्ञापन

अगर कुछ सिंपल और जल्दी से लगाना चाहती हैं तो मेहंदी के इस डिजाइन को देखिए. मेहंदी का यह डिजाइन बेहद सिंपल है लेकिन सुंदर है. इसमें उंगलियों पर मेहंदी लगाएं और हाथ के बीच पर मेहंदी से डिजाइन लगाएं.

इस बेल के डिजाइन को हाथ के आगे के हिस्से पर या पिछले हिस्से पर लगाया जा सकता है. इस सिंपल पैटर्न को मिनटों में लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

कजरी तीज पर मेहंदी के इस डिजाइन को हाथों पर लगाएं. इस मेहंदी डिजाइन को लगाने पर हाथों की खूबसूरती पर चार-चांद लग जाते हैं. इसका रंग गहरा चढ़े तो यह और खूबसूरत नजर आती है.

पतली कीप की यह मेहंदी हाथों पर बेहद खूबसूरत लगेगी. यह मेहंदी हाथों को बेहद मिनिमल लुक भी देती है और यह नई दुल्हन पर तो और ज्यादा सुंदर लगती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ