हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaddu ki sabji recipe: इस तरह से बनाएं चटपटी कद्दू की सब्जी, मिनटों में होगी तैयार

विज्ञापन
Kaddu ki sabji recipe

Kaddu ki sabji recipe: कुछ लोगों को कद्दू बेहद पसंद होता है और इसे दो तरह से बनाया जा सकता है। कद्दू को आप नमकीन भी बना सकते हैं या फिर चाहें तो मीठा बना सकते हैं।

इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर पर नमक वाले कद्दू को कैसे बना सकते हैं। जी हां, नमकीन वाला कद्दू खाने में जितना लजीज होता है उतना ही आसान इसे बनाना है। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं नमकीन कद्दू।

जरूरी सामग्री

कद्दू 250 ग्राम, तेल 4-5 चम्मच, तेजपत्ता 1 पीस, लौंग 4 पीस, काली मिर्च 4 पीस, दालचीनी 1 पीस, हींग 1 चुटकी, जीरा 1 चम्मच, अदरक 1 पीस, हरी मिर्च 2 पीस, हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, धनिया पाउडर 2 चम्मच, गरम मसाला 1 चम्मच, नमक स्वादअनुसार, आमचूर पाउडर 1 चम्मच, मीठा 2 बड़े चम्मच, मेथी पत्ता, धनिया पत्ता

विज्ञापन

इस तरह से बनाएं कद्दू की सब्जी

कद्दू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुकर लेना है और उसे गैस पर रख दें। इसके बाद इसमें तेल डाल लें और इसे गरम कर लें। जब तेल गरम हो जाएं, तो इसमें तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, हींग, जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर इसे भूनें।

इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। इसके बाद कुकर में कद्दू को डाल लें और फिर इसमें नमक और आमचूर पाउडर डाल दें और इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें बिल्कुल जरा सा पानी डाल लें। इसके बाद कुकर को बंद कर दें और इसमें सीटी आने दें।

विज्ञापन

इसके बाद इसे गैस से उतार लें और फिर इसे मैश कर लें। इसके बाद इसमें मेथी के पत्तों को क्रश कर डाल लें। इसके बाद इसमें मीठा डाल लें और इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें धनिया पत्ता डाल लें और इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद आपकी कद्दू की सब्जी बनकर एकदम तैयार हैं। अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola