हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर हाल ही में ये आरोप लगा है कि वह पाकिस्तानी जासूस के रूप में काम करती हैं। ज्योति पर आरोप लगाते हुए कहा गया था कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भारत की सीक्रेट जानकारियां देती थीं, जिस वजह से आतंकवादियों ने पहलगाम हमले को अंजाम दिया। साथ ही ये भी खबर आई थी कि वह नॉर्थ इंडिया में रह रही थीं और पाकिस्तान के जासूसी नेटवर्क से उनका ताल्लुक था। बता दें कि ज्योति ट्रैवल व्लॉगर हैं जो कि ‘ट्रैवेल विद जो’ के नाम से अपना चैनल चलाती हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
इसके साथ अब ये भी खबर आ रही है कि पहली बार ज्योति साल 2023 में पाकिस्तान गई थीं। इसके बाद वह दूसरी बार 2024 में पाकिस्तान गईं। उस समय वह पाकिस्तानी एंबेसी से जुड़े दानिश के जानने वाले व्यक्ति से मिलीं। वहां पर वह दानिश के दोस्त के साथ कमरे में चार घंटे बिताईं। इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी।
इन्फ्लुएंसर बनने से पहले क्या करती थी ज्योति?
इन्फ्लुएंसर ज्योति का घर हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी में है, जिसमें तीन कमरे बने हैं। उसके पिता कारपेंटर हैं और उनकी कमाई भी ज्यादा नहीं है। माता-पिता का पहले ही तलाक हो चुका है और ज्योति उनकी इकलौती संतान है। वहीं, उनके घर का खर्चा चाचा के पेंशन से चलता था। परिवार की ये स्थिति देख ज्योति ने इन्फ्लुएंसर बनने के बारे में सोचा और लग्जरी लाइफ जीने का फैसला किया। ज्योति की पढ़ाई हिसार में ही हुई थी। उसने FCJ कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की है और इसके बाद वह दिल्ली आ गईं। यहां पर उसे केवल 20 हजार की नौकरी मिली और वह पीजी में रहकर गुजारा करती थीं।
कैसे बनी इन्फ्लुएंसर?
दिल्ली आने के बाद वह कभी-कभी अपने घर जाती थीं। इसके बाद 2020 में कोरोना आने के बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया, जिसके बाद उसका दिल्ली में गुजारा नहीं हुआ और वह घर वापस चली गईं। जब वह बेरोजगार हो गईं तो उसने अपना रुख सोशल मीडिया की ओर मोड़ लिया और उसने भी सभी की तरह व्लॉग बनाकर पैसे कमाने लगीं। दिल्ली में रहकर वह स्टाइलिश तो हो ही चुकी थीं, इसके बाद उसने व्लॉग के जरिए पैसे कमाने का सोचा। उसने इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर अपना व्लॉग डालना शुरू किया, जिससे उसकी कमाई अच्छी-खासी होने लगी।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
13 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
15 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
19 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines