Jowar Benefits: ज्वार की रोटी खाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। इसकी रोटी में जरूरी कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ फील कराते हैं। इस रोटी को आप किसी भी सब्जी या दाल के साथ खा सकते हैं। ये हार्ट के लिए हेल्दी होती है, वजन को कम करने और डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है। इसे आप हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
वजन रहता है कंट्रोल
ज्वार की रोटी वजन कम करने में मदद करती है। ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है, जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ फील कराती है। इसमें मौजूद ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, जिससे आप अपने वजन को कंट्रोल में रख पाते हैं। साथ ही इससे आपका पूरा शरीर हेल्दी रहता है।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
स्किन रहती है हेल्दी
ज्वार की रोटी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं। ज्वार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से स्किन को बचाते हैं। ज्वार में मौजूद विटामिन बी और ई कोलेजन को बढ़ावा देते हैं। जिससे त्वचा में चमक बनी रहती है और जलन और रेडनेस कम होती हैं।
हार्ट रहता है हेल्दी
ज्वार कोलेस्ट्रॉल के लेवल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करके हार्ट को हेल्दी बनाता है। इसकी रोटी एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखते हैं, जिससे पूरे शरीर में ब्लड फ्लो सही होता है जो हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जरूरी माना जाता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
9 mins agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
7 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
8 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
10 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines