Joint Pain Symptoms: सर्दियों में कई लोगों को जोड़ो में दर्द रहता है, जिसका सबसे बड़ा कारण हड्डियों का कमजोर होना है। जोड़ों के दर्द होने के और भी कई जैसे कि ऑस्टियोआर्थराइटिस, गठिया बर्साइटिस औक कार्पल टनल सिंड्रोम। सर्दियों के मौसम में जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों में अकड़न, ब्लड फ्लो में कमी और बहुत कुछ हो सकता है। जोड़ों के दर्द के सबसे आम कारणों में से एक गठिया है। सर्दियां गठिया को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं, जिससे जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक मणिपाल हॉस्पिटल गाजियाबाद डॉ. प्रतीक गुप्ता ने जोड़ों के दर्द के शुरुआती लक्षणों को बताते हुए कहा कि नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इसके शुरुआती संकेत क्या हो सकते हैं?
जोड़ों के दर्द के शुरुआती संकेत
जोड़ों में दर्द और सूजन- गठिया के बढ़ने पर जोड़ों में सूजन और दर्द होने लगता है और उस जगह पर लालिमा भी नजर आ सकती
जोड़ों से आवाज आना- जब आप उठते या बैठते हैं, तो आपके जोड़ो से आवाज आती है। ये गठिया की शुरुआत संकेत हो सकते हैं।
जोड़ों में अकड़न- घुटनों का सख्त होना और उसमें अकड़न महसूस रहता है। खास तौर पर जब आप ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं।
ये भी पढ़े- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका
रूमेटाइड गठिया- जोड़ों में दर्द, सूजन या अकड़न जो 6 महीने से ज्यादा समय तक बनी रहती है जो रूमेटाइड गठिया का संकेत हो सकते हैं।
जोड़ों के आस-पास दर्द- गठिया की शुरूआत में, जोड़ों के आस-पास छूने पर दर्द महसूस होना।
गठिया को कैसे करें कम?
वजन कंट्रोल करें- वजन का गठिया और इससे होने वाले दर्द पर सीधा असर पड़ता है। उम्र के हिसाब से शरीर का वजन कंट्रोल रखें। वजन बढ़ना जोड़ों, खासकर घुटनों और कूल्हों पर दबाव डालता है।
एक्सरसाइज- जाना थोड़े ही समय के लिए एक्सरसाइज जरूर करने से जोड़ों को एक्टिव किया जा सकता है। एक्सरसाइज से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हड्डियों पर दबाव कम होता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल रखें- शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने से हड्डियां कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है। जोड़ों में सूजन पैदा करने वाले प्रोटीन बढ़ जाता है, इसलिए इसका कंट्रोल रहना बहुत जरूरी होता है।
ये भी पढ़े- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
7 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
9 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
14 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
15 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines