---विज्ञापन---

Joint Pain Symptoms: जोड़ों के दर्द के 5 शुरुआती संकेत, इग्नोर किया तो बड़ी बीमारी का खतरा

Joint Pain Symptoms: बढ़ती उम्र के साथ-साथ सर्दियों में जोड़ो में दर्द रहने लगता है, जिसके कारण कई बार उठना बैठना भी मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं कि इसके शुरुआती संकेतों के लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं।  

---विज्ञापन---

Joint Pain Symptoms: सर्दियों में कई लोगों को जोड़ो में दर्द रहता है, जिसका सबसे बड़ा कारण हड्डियों का कमजोर होना है। जोड़ों के दर्द होने के और भी कई जैसे कि ऑस्टियोआर्थराइटिस, गठिया  बर्साइटिस औक कार्पल टनल सिंड्रोम। सर्दियों के मौसम में जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों में अकड़न, ब्लड फ्लो में कमी और बहुत कुछ हो सकता है। जोड़ों के दर्द के सबसे आम कारणों में से एक गठिया है। सर्दियां गठिया को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं, जिससे जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक मणिपाल हॉस्पिटल गाजियाबाद डॉ. प्रतीक गुप्ता ने जोड़ों के दर्द के शुरुआती लक्षणों को बताते हुए कहा कि नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इसके शुरुआती संकेत क्या हो सकते हैं?

जोड़ों के दर्द के शुरुआती संकेत

जोड़ों में दर्द और सूजन- गठिया के बढ़ने पर जोड़ों में सूजन और दर्द होने लगता है और उस जगह पर  लालिमा भी नजर आ सकती

---विज्ञापन---

जोड़ों से आवाज आना- जब आप उठते या बैठते हैं, तो आपके जोड़ो से आवाज आती है। ये गठिया की शुरुआत संकेत हो सकते हैं।

जोड़ों में अकड़न- घुटनों का सख्त होना और उसमें अकड़न महसूस रहता है। खास तौर पर जब आप ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़े- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका

रूमेटाइड गठिया- जोड़ों में दर्द, सूजन या अकड़न जो 6 महीने से ज्यादा समय तक बनी रहती है जो रूमेटाइड गठिया का संकेत हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

जोड़ों के आस-पास दर्द- गठिया की शुरूआत में, जोड़ों के आस-पास छूने पर दर्द महसूस होना।

गठिया को कैसे करें कम?

वजन कंट्रोल करें- वजन का गठिया और इससे होने वाले दर्द पर सीधा असर पड़ता है। उम्र के हिसाब से शरीर का वजन कंट्रोल रखें। वजन बढ़ना जोड़ों, खासकर घुटनों और कूल्हों पर दबाव डालता है।

---विज्ञापन---

एक्सरसाइज- जाना थोड़े ही समय के लिए एक्सरसाइज जरूर करने से जोड़ों को एक्टिव किया जा सकता है। एक्सरसाइज से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हड्डियों पर दबाव कम होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल रखें- शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने से हड्डियां कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है। जोड़ों में सूजन पैदा करने वाले प्रोटीन बढ़ जाता है, इसलिए इसका कंट्रोल रहना बहुत जरूरी होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़े- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 10, 2025 11:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola