Pigmentation Home Remedies: चेहरे पर कई कारणों से झाइयां या धब्बे पड़ सकते हैं. ये झाइयां (Jhaiya) मेलानिन के त्वचा पर ज्यादा प्रोडक्शन के कारण नजर आती हैं और गाल, माथे या नाक पर ज्यादातर दिखते हैं. कई बार महंगी क्रीम लगाने पर भी ये झाइयां जाने का नाम नहीं लेती हैं. ऐसे में आप घर की ही एक सब्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका रस झाइयों को हल्का करने में मदद करता है. यह सब्जी है आलू. सबकी रसोई में मिलने वाला आलू स्वाद में ही अच्छा नहीं है बल्कि यह स्किन को भी फायदे देता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह आलू के इस्तेमाल से झाइयां कम हो सकती हैं.
झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आलू
आलू का रस (Potato Juice) स्किन को ब्लीचिंग गुण देता है. आलू का रस कोजिक एसिड की तरह काम करता है और मेलानिन के प्रोडक्शन को कम करता है. आलू के रस का इस्तेमाल स्किन को सूदिंग प्रोपर्टीज भी देता है. इसके अलावा, आलू स्किन को मॉइस्चर और हाइड्रेशन देता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन के एक्ने और इरिटेशन को भी दूर करते हैं. आलू के रस का एक फायदा यह भी है कि इससे स्किन को एंटी-एजिंग गुण भी मिलते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल – झाइयां हटाने के लिए आलू का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. इसके लिए आलू को घिसकर निचोड़ें और उसका रस निकाल लें. इस रस में रूई डुबोएं और झाइयों पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. आलू का रस आपकी झाइयों को हल्का करने में मदद करेगा. इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2 से 3 बार आजमाकर देख सकते हैं.
आलू का फेस मास्क भी है असरदार
झाइयां हटाने के लिए आलू का फेस मास्क बनाकर लगा सकते हैं. इस फेस पैक को बनाने के लिए आलू के रस में नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला लें. इसे अच्छे से मिलाकर पूरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन निखर जाएगी और धब्बे कम होने में मदद मिलेगी सो अलग.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
14 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
27 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines