मोटिवेशनल स्पीकर और 29 वर्षीय कथावाचक जया किशोरी को आज भारत ही नहीं कई देशों के लोग जानते हैं। उन्होंने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोशल मीडिया पर जया के करोड़ों फॉलोवर्स हैं। जया किसी न किसी चीज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं, कभी अपनी मोटिवेशनल स्पीच तो कभी कथा के माध्यम से वे हमेशा लोगों से जुड़ती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोगों को मोटिवेट करने वाली जया कितनी पढ़ी-लिखी हैं।
जया किशोरी मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली हैं और उनका जन्म 13 अप्रैल 1995 को हुआ था। उनका जन्म राजस्थान के ही सुजानगढ़ में हुआ था। जया एक ब्राह्मण परिवार से हैं और बचपन से ही भजन पाठ करती आ रही हैं। उनका असली नाम जया शर्मा है। एक इंटरव्यू ने जया ने बताया था कि उनके दादा-दादी ने उन्हें भजन गाना सिखाया है।
कोलकाता से की है पढ़ाई
जया की शुरुआती शिक्षा शिक्षायतन कॉलेज और कोलकाता की महादेवी बिरला विश्व एकेडमी से हुई है। जया ने ओपन लर्निंग से बी.कॉम भी किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको पढ़ना बेहद पसंद है। उन्होंने कहा था कि वे और पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई के समय ही श्रीमदभागवत कथा को याद कर लिया था।
पढ़ाई के साथ करती थीं पाठ
जया अपनी पढ़ाई के साथ ही भजन और गीता का पाठ करती हैं। गौर ब्राह्मण परिवार में जन्म लेने वालीं जया ने महज 6 वर्ष की उम्र में ही अध्यात्म की दुनिया में कदम रख दिया था। वे स्कूल के दिनों से ही भजन-कीर्तन और कथावाचन करती थीं। ऐसे में उनको पढ़ाई और कथावाचन बैलेंस करने में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ता था।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
31 mins agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
2 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
16 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
18 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
19 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
22 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
23 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines