जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं जया किशोरी, कहां से हुई है स्कूलिंग?

कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने महज 27 साल की आयु में ही देश-विदेश में अपना नाम बना लिया था। अधिकतर वो लोगों को अपनी स्पीच से मोटिवेट करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं।

jaya kishori

Credit-Instagram/iamjayakishori

विज्ञापन

मोटिवेशनल स्पीकर और 29 वर्षीय कथावाचक जया किशोरी को आज भारत ही नहीं कई देशों के लोग जानते हैं। उन्होंने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोशल मीडिया पर जया के करोड़ों फॉलोवर्स हैं। जया किसी न किसी चीज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं, कभी अपनी मोटिवेशनल स्पीच तो कभी कथा के माध्यम से वे हमेशा लोगों से जुड़ती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोगों को मोटिवेट करने वाली जया कितनी पढ़ी-लिखी हैं।

जया किशोरी मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली हैं और उनका जन्म 13 अप्रैल 1995 को हुआ था। उनका जन्म राजस्थान के ही सुजानगढ़ में हुआ था। जया एक ब्राह्मण परिवार से हैं और बचपन से ही भजन पाठ करती आ रही हैं। उनका असली नाम जया शर्मा है। एक इंटरव्यू ने जया ने बताया था कि उनके दादा-दादी ने उन्हें भजन गाना सिखाया है।

Advertisment

कोलकाता से की है पढ़ाई

जया की शुरुआती शिक्षा शिक्षायतन कॉलेज और कोलकाता की महादेवी बिरला विश्व एकेडमी से हुई है। जया ने ओपन लर्निंग से बी.कॉम भी किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको पढ़ना बेहद पसंद है। उन्होंने कहा था कि वे और पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई के समय ही श्रीमदभागवत कथा को याद कर लिया था।

पढ़ाई के साथ करती थीं पाठ

जया अपनी पढ़ाई के साथ ही भजन और गीता का पाठ करती हैं। गौर ब्राह्मण परिवार में जन्म लेने वालीं जया ने महज 6 वर्ष की उम्र में ही अध्यात्म की दुनिया में कदम रख दिया था। वे स्कूल के दिनों से ही भजन-कीर्तन और कथावाचन करती थीं। ऐसे में उनको पढ़ाई और कथावाचन बैलेंस करने में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ता था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaya Sharma (@iamjayakishori)

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ