Hair Care: आज के समय में बालों का झड़ना आम बात हो गई है. हर दूसरा व्यक्ति इस परेशानी से जूझ रहा है. बहुत से लोग बालों के टूटने और झड़ने की वजह से डॉक्टर से लेकर घरेलू उपायों (Home Remedy) तक का सहारा लेते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं दवाईयों तक का लोग सहारा लेते हैं फिर भी कोई खास फर्क नहीं दिखता. अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं और अपने बालों को सुंदर, लंबा और घना बनाना चाहते हैं, साथ ही बालों का झड़ना रोकना चाहते हैं तो परेशान न हों. आइए जानते हैं हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब (Jawed Habib) से कि कैसे आप अपने बालों की सही देखभाल करके इस परेशानी से राहत पा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Hair Care: आज ही ट्राई करें, बालों को सिल्की और घना बनाने वाला ये हेयर मास्क
जावेद हबीब ने बताए हेयर फॉल रोकने के टिप्स
बाल झड़ना (Hair Fall) रोकने के लिए जावेद हबीब ने एक आसान सा नुस्खा शेयर किया है. हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब का यह नुस्खा आजमाने के लिए आप सबसे पहले अपने बालों को हल्का गीला करें. इसके बाद बालों में अच्छे से तेल लगाएं. ध्यान रहे बालों की मसाज बिल्कुल न करें. अगर आपके बाल लंबे हैं तो उन्हें कंघी कर लें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर आप अपने बालों को साबुन, शैम्पू या फिर शिकाकाई किसी से भी धो सकते हैं. इस तरह हेयर वॉश (Hair Wash) करने से न तो आपके बाल टूटेंगे और न ही झड़ेंगे. इतना ही नहीं इसके साथ ही आपके बालों में खूबसूरती और मजबूती भी काफी ज्यादा बढ़ेगी.
शिकाकाई के फायदे
- शिकाकाई बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बाल झड़ने की समस्या को धीरे-धीरे कम करता है.
- इसके साथ ही इसके रोजाना उपयोग से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और बाल मोटे, लंबे और घने नजर आते हैं.
- शिकाकाई के एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प से डैंड्रफ हटाने में मदद करते हैं और बालों में नेचुरल शाइन लाते हैं और उन्हें हेल्दी बनाते हैं बिना किसी केमिकल के.
ये भी पढ़ें- Hair Fall Reasons: हेयर लॉस से हैं परेशान? तो इन 4 आसान बदलावों से बचा सकते हैं बाल
संबंधित खबरें
इस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
57 mins agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
2 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
18 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
18 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
19 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
21 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
23 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
23 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
23 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines