Janmashtami Special: जन्माष्टमी पर लड़कियां खूब सजती-संवरती हैं। हर लड़की का बचपन से एक सपना होता है कि वो बिल्कुल राधा रानी की तरह दिखें। बचपन में भले ही आप राधा बनी होंगी लेकिन उम्र के साथ-साथ कुछ चीजें बदल जाती हैं। जिनमें से एक ये भी है, इस साल ये चिंता छोड़ तैयार हो जाइए एकबार फिर से राधा रानी की तरह सजने के लिए। इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं, जानिए कैसे।
हम आपको राधा-रानी जैसा दिखने के लिए कुछ सुझाव दें रहें हैं, जो आपके काम जरूर आएगा।
राधा रानी की पोशाक
राधा रानी की तरह दिखने के लिए कोई पारंपरिक आउटफिट जैसे लहंगा, घाघरा चोली या फिर साड़ी चुनें। अगर इनका रंग पीला, गोल्डन या हरा होगा तो आप और खूबसूरत दिखेंगी। प्रिंटेड डिजाइन वाले लहंगे भी काफी अच्छे लगेंगे।
मेकअप
राधा रानी की तरह दिखने के लिए आपको मॉडर्न मेकअप की जरूरत नहीं है। आप आंखों में काजल या फिर सुरमा लगा सकती हैं। गालों पर गुलाबी और लाल रंग से हल्का-हल्का शेड लगाएं। होठों पर भी कोई नेचुरल लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें।
Radha rani look
हेयर्स
बालों को खुला रखें या फिर चोटी बनाएं। आप बालों पर कोई अच्छा हेयर एक्सेसरीज यूज कर सकती हैं, जैसे माथा पट्टी या मांग टीका। बालों में ताजे फूलों का गजरा भी खूब जचेगा। इसकी खुशबू से आप महकेंगी भी।
ये भी पढ़ें- बालों में ऑयलिंग करने का क्या है सही तरीका? आयुर्वेद में कौन सा तेल है बेहतर
गहने
अगर आप राधा-रानी का लुक लें रही हैं तो गहने भी जरूरी हैं। आप कानों में झुमके डाल सकती हैं। गले में कोई नेकलेस पहन सकती हैं। ये चीजें हरे रंग की होगी तो ज्यादा सुंदर लगेगा। आप चाहे तो बाजू बंद भी पहन सकती हैं।
फुटवियर्स
पैरों में आप चमकीली और रंगीन जूतियां डाल सकती हैं। इसके साथ-साथ पैरों में पायल पहनने से भी आप बिल्कुल राधा रानी जैसी नजर आएंगी। कम्फर्टेबल हो तो हिल्स भी पहनी जा सकती है।
स्पेशल टिप
अगर आप स्वयं कपड़े नहीं चुन पा रही तो किसी की मदद ले सकती हैं। आप चाहे तो राधा-रानी जैसा आउटफिट किसी ड्रेस शॉप से रेंट पर भी ले सकती हैं। ऐसी बहुत सी दुकानें हैं जहां इस तरह के आउटफिट्स मिलते हैं।
इन टिप्स को फॉलो कर आप राधा-रानी की तरह खूबसूरत और प्यारी दिख सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Kitchen Tips: रसोई में रखी ये 7 चीजें समय-समय पर बदलें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 hr agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
4 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
18 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
21 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines