Janmashtami 2025: जन्माष्टमी एक ऐसा पावन त्योहार है जिसे लोग बड़ी श्रद्धा और उल्लास से मनाते हैं। घर सजाए जाते हैं, कान्हा जी की झांकियां बनती हैं, और लोग नए कपड़े पहनकर सजते-संवरते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर खास दिखना चाहती हैं, तो हाथों में सुंदर सी मेहंदी लगाना न भूलें। अगर आपने अब तक मेहंदी नहीं लगाई है, तो कोई बात नहीं। जन्माष्टमी की रात को मेहंदी लगाने का भी अपना ही मजा है। रात में लगाई गई मेहंदी सुबह तक गहरा रंग छोड़ती है और त्योहार के दिन आपके हाथ और भी खूबसूरत लगते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ डिज़ाइन के बारे में जिन्हें आप अपना सकती हैं।
झूले में लड्डू गोपाल
इस डिजाइन में नन्हे लड्डू गोपाल को झूले पर बैठा दिखाया जाता है। आप चाहें तो उनके आसपास फूलों की बेलें और झूला सजा सकती हैं। यह डिजाइन जन्माष्टमी की थीम के साथ एकदम परफेक्ट बैठता है और बहुत ही भक्ति भाव से भरपूर लगता है।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: इस जन्माष्टमी अपने लल्ला को बनाएं सबसे प्यारा कान्हा, देखें आसान टिप्स
लड्डू गोपाल की छवि
अगर आप कुछ सिंपल और भावनात्मक डिजाइन चाहती हैं, तो लड्डू गोपाल का चेहरा या उनका बाल रूप बनवाना एक बेहतरीन विकल्प है। इसे हथेली के बीच में बनवाया जा सकता है, जिससे मेहंदी का लुक भी खास लगेगा।
राधा-कृष्ण नृत्य
इस डिजाइन में आप चाहें तो राधा-कृष्ण को नृत्य करते हुए दर्शा सकती हैं। यह डिजाइन न केवल खूबसूरत लगती है बल्कि भगवान के प्रेम और लीलाओं को भी दर्शाती है। यह मेहंदी आपके हाथों में एक अलग ही ग्रेस और आर्टिस्टिक लुक लाएगी।
मटकी, माखन और बांसुरी
अगर आप हल्की मेहंदी चाहती हैं, तो आप मटकी, माखन और बांसुरी का चित्र भी बना सकती हैं। यह डिजाइन बहुत ही ट्रेडिशनल और थीम-फिटिंग होता है।
ये भी पढ़ें-Janmashtami 2025: इस जन्माष्टमी इंस्टाग्राम पर छा जाना है? तो ट्राय करें ये वायरल गोपी डॉट स्टाइल
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
2 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
10 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
12 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines