Janmashtami 2025: जन्माष्टमी की रात लगाएं ये 4 मेहंदी डिजाइन, सुबह दिखेगा गहरा रंग और बेमिसाल स्टाइल

जन्माष्टमी कल यानी 16 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन बहुत से लोग अपने हाथों पर मेहंदी रचाते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो आइए जानते हैं कुछ डिजाइन के बारे में जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं।

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी की रात लगाएं ये 4 मेहंदी डिजाइन, सुबह दिखेगा गहरा रंग और बेमिसाल स्टाइल

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी एक ऐसा पावन त्योहार है जिसे लोग बड़ी श्रद्धा और उल्लास से मनाते हैं। घर सजाए जाते हैं, कान्हा जी की झांकियां बनती हैं, और लोग नए कपड़े पहनकर सजते-संवरते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर खास दिखना चाहती हैं, तो हाथों में सुंदर सी मेहंदी लगाना न भूलें। अगर आपने अब तक मेहंदी नहीं लगाई है, तो कोई बात नहीं। जन्माष्टमी की रात को मेहंदी लगाने का भी अपना ही मजा है। रात में लगाई गई मेहंदी सुबह तक गहरा रंग छोड़ती है और त्योहार के दिन आपके हाथ और भी खूबसूरत लगते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ डिज़ाइन के बारे में जिन्हें आप अपना सकती हैं।

विज्ञापन

झूले में लड्डू गोपाल

इस डिजाइन में नन्हे लड्डू गोपाल को झूले पर बैठा दिखाया जाता है। आप चाहें तो उनके आसपास फूलों की बेलें और झूला सजा सकती हैं। यह डिजाइन जन्माष्टमी की थीम के साथ एकदम परफेक्ट बैठता है और बहुत ही भक्ति भाव से भरपूर लगता है।

विज्ञापन

लड्डू गोपाल की छवि

अगर आप कुछ सिंपल और भावनात्मक डिजाइन चाहती हैं, तो लड्डू गोपाल का चेहरा या उनका बाल रूप बनवाना एक बेहतरीन विकल्प है। इसे हथेली के बीच में बनवाया जा सकता है, जिससे मेहंदी का लुक भी खास लगेगा।

विज्ञापन

राधा-कृष्ण नृत्य

इस डिजाइन में आप चाहें तो राधा-कृष्ण को नृत्य करते हुए दर्शा सकती हैं। यह डिजाइन न केवल खूबसूरत लगती है बल्कि भगवान के प्रेम और लीलाओं को भी दर्शाती है। यह मेहंदी आपके हाथों में एक अलग ही ग्रेस और आर्टिस्टिक लुक लाएगी।

मटकी, माखन और बांसुरी

अगर आप हल्की मेहंदी चाहती हैं, तो आप मटकी, माखन और बांसुरी का चित्र भी बना सकती हैं। यह डिजाइन बहुत ही ट्रेडिशनल और थीम-फिटिंग होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ