Janashtami Makeup: जन्माष्टमी के दिन लड़कियों को राधा-रानी बनने का बेहद शौक होता है. राधा रानी की तरह फोटोज खिंचवाना और वीडियो बनाना भी अच्छा लगता है. वहीं, झांकियां सजाई जाती हैं तो उनमें भी लड़कियों को राधा रानी और लड़कों को भगवान कृष्ण बनाकर बैठाया जाता है. ऐसे में राधा राधी की तरह मेकअप करवाया जाता है. आजकल सोशल मीडिया पर राधा रानी की तरह मेकअप करने का ट्रेंड चल पड़ा है. ऐसे में राधा रानी की तरह ड्रीमी मेकअप करने के लिए यहां दिए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें –Krishna Janmashtami: घर पर बनाएं कान्हा का झूला, आसान DIY से सजाएं जन्माष्टमी की झांकी
राधा रानी की तरह कैसे करें मेकअप
स्किन प्रेप करना
डुई मेकअप के लिए सबसे इम्पोर्टेंट है कि आपकी स्किन प्रेप हो रखी हो. इसके लिए स्किन को फेस वॉश करने के बाद स्किन पर टोनर और मॉइस्चरजाइर लगाएं. इसके बाद मेकअप का बेस लगाएं. मेकअप बेस लाइट रखने के लिए कंसीलर वगैरह लगा सकते हैं. कंसीलर को बेस की तरह लगाएं और उसके बाद ही मेकअप शुरू करें.
बेस लाइट और फिर ब्लश
अपने बेस को हल्का रखें और ब्लश अच्छे से लगाएं. इससे स्किन को ब्लश्ड लुक मिलता है. माथे पर और नाक पर भी हल्का ब्लश लगाएं. इससे लुक नेचुरल आता है.
आइशैडो लगाएं
राधा रानी के मेकअप में आइशैडो का खासा इस्तेमाल किया जाता है. आइशैडो को आंखों के ऊपर लगाने के अलावा माथे पर लगाएं. माथे पर आइशैडो को लेकर हल्का सा ब्लैंड कर लें. पीले या नारंगी या फिर नीले रंग के आइशैडो को माथे पर लगाने के बाद इसपर वाइट कलर से डिजाइन बना लें.
लिपस्टिक का कलर चुनें लाइट
लिपस्टिक का कलर लाइट या न्यूड लगाएं. लिपस्टिक का डार्क कलर मेकअप को बोल्ड लुक दे सकता है. लिपस्टिक लाइट हो लेकिन आपके स्किनटोन पर सूट करने वाली हो इस बात का ध्यान रखें. साथ ही ग्लॉस लगाएं. इससे लुक ड्रीमी आएगा.
इस तरह राधा रानी का मेकअप करके आप जन्माष्ट्मी के फंक्शन में शामिल हो सकती हैं और फोटोज खींचने या वीडियो बनाने के लिए भी इस तरह मेकअप कर सकती हैं.
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
4 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
5 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
9 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
9 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
10 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
11 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
14 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines