Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 16 अगस्त 2025 यानी आज के दिन मनाया जाएगा। इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं, झांकियां सजाते हैं और रात में श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव बड़े भव्य तरीके से मनाते हैं।
इस पावन अवसर पर लड्डू गोपाल को तरह-तरह के पकवानों का भोग अर्पित किया जाता है, जिससे भगवान को प्रसन्न किया जा सके। अगर आप भी इस बार अपने हाथों से कुछ स्वादिष्ट और भक्तिभाव से भरा हुआ भोग बनाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं दो आसान और स्वादिष्ट भोग रेसिपी के बारे में जिन्हें आप घर पर बना सकती हैं और लड्डू गोपाल को अर्पित कर सकती हैं।
मेवा पाग बनाने के लिए
सामग्री
- मिक्स ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता) – 1 कप (कटे हुए)
- खसखस (पोपी सीड्स) – 1 टेबलस्पून
- नारियल का बूरा – 2 टेबलस्पून
- गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ या टुकड़ों में)
- देशी घी – 2 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
बनाने की विधि
मेवा पाग भगवान श्रीकृष्णा का प्रिय भोग माना जाता है। इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई में 1 टेबलस्पून घी गरम करें और उसमें ड्राई फ्रूट्स को हल्का भून लें। इसके बाद उसी कढ़ाई में थोड़े से घी में खसखस और नारियल का बूरा भी हल्का भून लें और अलग रख दें। भूनने के बाद कढ़ाई में गुड़ डालें या चीनी का भी प्रयोग कर सकते हैं और धीमी आंच पर पिघलाएं।
गुड़ को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए (1 तार की चाशनी जैसी)। अब इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, नारियल और इलायची पाउडर मिलाएं। मिलाने के बाद अच्छे से मिक्स करके इसे किसी घी लगे थाली या प्लेट में फैलाएं और ठंडा होने दें। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें। बस इस आसान तरह से आपका भोग तैयार हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: इस जन्माष्टमी बनाएं श्रीकृष्ण के फेवरेट मुलायम पेड़े, आसान रेसिपी घर पर
धनिया पंजीरी
सामग्री
- धनिया पाउडर (साबूत धनिया को भूनकर पिसा हुआ) – 1 कप
- मखाने – 1/2 कप
- सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 1/4 कप
- देशी घी – 2 टेबलस्पून
- गुड़ या बूरा चीनी – 1/2 कप (स्वाद अनुसार)
- इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – 1/2 कप (बादाम, काजू, पिस्ता)
बनाने की विधि
ऐसा माना जाता है कि श्रीकृष्णा को धनिया पंजीरी बहुत पसंद है तो इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें मखाने भून लें, फिर क्रश कर लें। उसी घी में धनिया पाउडर को धीमी आंच पर भूनें जब तक सुगंध न आने लगे। भूनने के बाद उसमें नारियल, मखाने, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें।
अंत में गुड़ या बूरा चीनी मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। ठंडा होने पर पंजीरी का भोग लगाएं।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: इस जन्माष्टमी अपने घर पर बनाएं शानदार झूला, ये आइडियाज देखकर पूरा घर कहेगा वाह
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
10 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
14 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
20 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines