Jalebi Rabri Recipe: त्योहारों के सीजन में यूं तो बाजारों में मिठाइयों का ढेर लग जाता है, लेकिन कौन सी मिठाई कितनी शुद्धता से बनाई गई है या कितनी बिना मिलावट के तैयार हुई है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. वहीं, घर पर बनी मिठाइयों और पकवानों की बात ही कुछ और होती है. बहुत से लोग घर पर बनी मिठाइयों को बाजार से आई मिठाईयों के मुकाबले ज्यादा पसंद करते हैं. घर पर मिठाईयां बनाने पर अपने हिसाब से मीठा बैलेंस भी किया जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर जलेबी और रबड़ी तैयार की जा सकती है. स्वाद में लाजवाब बनती है यह मिठाई.
यह भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप, बार-बार खाने का करने लगेगा दिल
घर पर जलेबी रबड़ी बनाने की रेसिपी
जलेबी और रबड़ी को अलग-अलग भी खाया जा सकता है और आप चाहे तो जलेबी पर रबड़ी डालकर भी खा सकते हैं. दोनों ही तरह से इन मिठाइयों का स्वाद बढ़िया लगता है.
जलेबी की सामग्री
मैदा – 1 कप
घी – 1 चम्मच
इनो – एक चम्मच
पानी – जरूरत के अनुसार
तेल – तलने के लिए
चाशनी की सामग्री
चीनी – एक कप
पानी – ढाई कप
केसर – 13-14
इलायची का पाउडर – आधा चम्मच
रबड़ी की सामग्री
फुल फैट दूध – 2 कप
मिल्क पाउडर – आधा कप
चीनी – एक चौथाई चम्मच
बादाम और पिस्ता – आधा कप
केसर – गार्निश के लिए
सबसे पहले बनाएं चाशनी
चाशनी अगर अच्छी हो तो जलेबी परफेक्ट बनती है. ऐसे में सबसे पहले आंच पर कढ़ाही चढ़ाएं और उसमें पानी और चीनी डालकर पकाएं. इसमें केसर और इलायची का पाउडर भी डाल लें.
जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए तो चाशनी को उबाल लें. अंगूठे में इस मिश्रण को लेकर चेक करें कि एक तार की चाशनी बनी है या नहीं. जब एक तार की चाशनी बन जाए चो आंच बंद कर दें.
जलेबी तैयार करें
जलेबी का घोल तैयार करने के लिए मैदा, घी और इनो को मिलाकर उसमें धीरे-धीरे पानी मिलाएं और गाढ़ा घोल तैयार कर लें. घोल दानेदार ना रहे, इसमें गांठ ना पड़े और मिश्रण मुलायम हो इस बात का ध्यान रखें. अब आंच पर कढ़ाही में जलेबी डालें और मध्यम आंच पर गर्म करें.
जलेबी के मिश्रण को पाइपिंग बैग में डालें या कपड़े में छेद करके बांध लें. इसे तेल में हाथ घुमाते हुए स्पाइरल शेप में डालें. जलेबी को बाहर से क्रिस्पी होने तक पका लें. जब जलेबी दोनों तरफ से गोल्डन हो जाए तो इसे चाशनी में डालकर 1-2 मिनट के लिए डूबे रहने दें. जलेबी को ज्यादा पकाने से परहेज करें क्योंकि यह ज्यादा चाशनी सोख लेगी.
रबड़ी बनाएं इस तरह
रबड़ी बनाने के लिए एक गहरे पैन में दूध और मिल्क पाउडर को डालकर पकाएं. इसे हिलाते रहें. जब दूध हल्का उबलने लगे तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं. इसे हर थोड़ी देर में हिलाते रहें ताकि दूध पैन से चिपके नहीं. 15 से 20 मिनट के लिए इस मिश्रण को पकाएं जिससे इसका टेक्सचर क्रीमी हो जाए. जब रबड़ी ओथेंटिक दिखने लगे, गाढ़ी हो जाए और अच्छे से पक जाए तो इसमें कटे हुए बादाम और पिस्ता डालें और केसर से गार्निशिंग करें.
तैयार है आपकी जलेबी और रबड़ी. गर्म-गर्म जलेबी पर रबड़ी डालकर खाएं और पूरे परिवार को भी खिलाएं.
यह भी पढ़ें – Meethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी, सिंपल सामग्री के साथ झटपट बनकर होगी तैयार
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
22 mins agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
16 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
19 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
21 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines