Jalebi Benefits: जलेबी भारत की एक मशहूर मिठाई है। यह मैदे से बनती है और देसी घी में पकाई जाती है। इसमें मिठास शामिल करने के लिए चाशनी का इस्तेमाल किया जाता है। जलेबी भारत की एक ऐसी मिठाई है, जो हर अवसर पर बनाई जाती है। हर त्योहार, हर पार्टी में जलेबी आपको जरूर मिलेगी। हालांकि, स्वाद में तो इस मिठाई का कोई जवाब नहीं है लेकिन सेहत के मामले में डायबिटीज रोगियों को इसे खाने से मना किया जाता है। मगर आज हम आपको इस मिठाई को खाने के कुछ ऐसे फायदे बताएंगे, जिन्हें जानकर आप भी रोज जलेबी खाना शुरू कर देंगे। जी, हां दूध के साथ सर्दियों में जलेबी खाना लोगों को बहुत पसंद होता है, जानिए इस कॉम्बिनेशन को खाने के क्या-क्या फायदे हैं।
रोज जलेबी खाने के फायदे
माइग्रेन में फायदेमंद
अगर आपके सिर में दर्द की समस्या रहती है या आप माइग्रेन के मरीज हैं तो जलेबी खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जलेबी और दूध, माइग्रेन के लिए आयुर्वेदिक औषधि की तरह काम करती है।माइग्रेन के मरीजों को दूध-जलेबी जरुर खानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- घर पर अबॉर्शन खतरनाक, 6 नुकसान या जाएगी जान, गर्भपात के समय इन बातों का ख्याल रखें
स्ट्रेस बस्टर
जलेबी को तनाव कम करने के लिए भी खाई जाती है। जलेबी खाने से दिमाग में एक ऐसा हार्मोन रिलीज होता है जो आपके दिमाग को शांत और आपको खुश रखने में मदद करता है। पुराने समय में लोग परीक्षा के समय बच्चों को जलेबी और दूध खाने की सलाह देते थे।
वेट गेन
अगर आप अपने पतले-दुबले शरीर से परेशान हैं तो रोज 2 जलेबी खाना शुरू कर दें। जलेबी हाई कैलोरी फूड है और मीठा भी है। ये दोनों कारक वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। 1 गिलास दूध और देसी घी में बनी जलेबी खाने से 10 दिन में आपका वजन बढ़ जाएगा।
कमजोरी दूर करें
जलेबी खाने से पुरुषों की ताकत में वृद्धि होती है। जलेबी और दूध खाने से प्रजनन शक्ति बढ़ती है। जलेबियों के रोजाना सेवन से इन लोगों का सांसारिक जीवन आनंदमय रहता है। इसके अलावा, जलेबी खाने से अस्थमा और सांस की समस्या भी दूर होती है।
ड्राई स्किन
अगर आपको ड्राई स्किन की समस्या रहती है तो जलेबी खाना शुरू कर दें। जलेबियां फटी एड़ियों, फटे होंठ और खुरदुरी त्वचा की समस्या को दूर करती हैं। ड्राइनेस के लिए जलेबी के साथ दूध पीना सही रहेगा। टेस्ट में भी दूध और जलेबी बहुत अच्छी लगती है।
ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
2 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
6 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
19 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
23 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines