Jaggery Tea Health Benefits: गुड़ एक तरह की चीनी है, जो गन्ने के रस या ताड़ के रस से बनाई जाती है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी रेसिपी में स्वीटनर के तौर पर और अलग-अलग व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। गर्म पानी या दूध में गुड़ घोलकर बनने वाली गुड़ की चाय भी कई देशों में लोकप्रिय ड्रिंक है। इसे अक्सर अदरक, इलायची या दालचीनी जैसे मसालों के साथ मिक्स करके स्वादिष्ट बनाया जाता है। स्वास्थ्य के मामले में गुड़ की चाय कई फायदे दे सकती है।
क्योंकि गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स होता हैं और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। हालांकि यह अभी भी एक तरह से चीनी है, लेकिन इसका सेवन भी कम मात्रा में करना चाहिए। सर्दी के मौसम में गुड़ की चाय पीना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। आमतौर पर गुड़ की चाय में मिलाए जाने वाले मसाले, जैसे अदरक भी शरीर पर गर्म असर डाल सकते हैं और पाचन में मददगार हो सकते हैं।
गुड़ की चाय के फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाती है
गुड़ की चाय में जिंक और सेलेनियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। एक मजबूत इम्यूनिटी शरीर को अलग-अलग संक्रमणों और बीमारियों से बचाती है।
गुड़ की चाय पीने के फायदे जानें इस Video में-
शरीर को गर्म रखती है
गुड़ की चाय गर्म और आरामदायक होती है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करती है और सर्दी-खांसी से तुरंत राहत देने का काम करती है।
सांस से जुड़ी समस्याओं में राहत
गुड़ की चाय पीने से छाती में जमा कफ को दूर करने और अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और खांसी जैसी सांस की समस्याओं से राहत भी मिलती है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ती है Thyroid की समस्या? कैसे करें कंट्रोल
शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है
गुड़ की चाय में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट विषैले पदार्थों को दूर करके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। यह लिवर को साफ करती है और ओवरऑल पाचन में सुधार करती है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है
गुड़ की चाय में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। गुड़ की चाय के रोजाना सेवन से ब्लड प्रेशर को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
गुड़ की चाय के फायदे जानें इस Video में-
पाचन में सुधार
गुड़ की चाय पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करती है, जिससे पाचन अच्छा होता है। यह कब्ज, सूजन और अपच जैसे पाचन से जुड़े डिसऑर्डर को बढ़ने से रोकती है।
आयरन की कमी दूर होती है
गुड़ की चाय आयरन का एक अच्छा सोर्स है, जो रेड ब्लड सेल्स को बनने में मदद करती है। रोजाना गुड़ की चाय का सेवन करने से आयरन की कमी पूरी होती है।
वजन घटाने में मददगार
गुड़ की चाय नेचुरल स्वीटनर है, जो अनहेल्दी मीठे स्नैक्स खाने का मन करने पर भी कंट्रोल करने में मदद करती है। यह मेटाबोलिज्म में भी सुधार करती है और वजन घटाने में कारगर है।
ये भी पढ़ें- सर्दी-खांसी से नहीं मिल रहा छुटकारा? ये 10 घरेलू नुस्खे हैं कारगर
जोड़ों के दर्द से राहत
गुड़ की चाय में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में हेल्प करते हैं। इसके रोजाना सेवन करने से गठिया और जोड़ों से जुड़ी अन्य परेशानियों से राहत मिल सकती है।
एनर्जी प्रदान करती है
गुड़ की चाय कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है। यह एक बढ़िया नेचुरल एनर्जी बूस्टर है। खासकर सर्दियों में जब शरीर को ज्यादा गर्मी और ऊर्जा की जरूरत होती है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines