Jaggery Side Effects: सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए गुड़ तो सभी खाते हैं। कई लोगों को खाने के बाद गुड़ खाना पसंद होता है, तो वहीं कई लोग डाइट को ध्यान में रखते हुए नेचुरल स्वीटनर के रूप में इसे खाना पसंद करते हैं। लोगों को लगता की गुड़ खाना उनकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन हर चीज की तरह गुड़ भी ज्यादा मात्रा में खाना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप भी सभी के तरह गुड़ से होने वाले नुकसान के बारे में सोचे बिना इसे खा रहे हैं, तो इसके नुकसान के बारे में जानना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहती हैं?
क्या कहती हैं हेल्थ एक्सपर्ट
हेल्थ एक्सपर्ट प्रेरणा बताती हैं कि कैलोरी बेस पर शक्कर और गुड़ में ज्यादा फर्क नहीं होता है, लेकिन गुड़ के पोषक तत्व शक्कर से अलग होते हैं। इसमें फाइबर होते हैं, कुछ मिनरल्स और विटामिन्स भी होते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, लेकिन कई लोग गलत गुड़ को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट कहती हैं कि सही गुड़ को सही मात्रा में खाना जरूरी है, जो कि गहरे रंग का होता है और हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
ये भी पढ़ें- कौन-सी चॉकलेट खाना शरीर के लिए खतरनाक? जानें एक्सपर्ट की राय
गुड़ के नुकसान
बढ़ा सकता है ब्लड शुगर लेवल- वैसे तो गुड़ चीनी से बेहतर होता है, लेकिन कई बार ज्यादा खा लेने या गलत गुड़ का सेवन कर लेने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 10 ग्राम गुड़ में लगभग 9.7 ग्राम शुगर होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे खाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
पैरासिटिक इन्फेक्शन का खतरा- अगर आप गलत या मिलावटी गुड़ का सेवन करते हैं, तो ये आंतों से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ा सकता है, जैसे कि पैरासाइटिक इन्फेक्शन का खतरा। कम गुणवत्ता वाले गुड़ आपकी हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।
अपच की समस्या- अगर गलत तरीके से गुड़ का सेवन किया जाए तो इससे आपको दस्त और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। NCBI के सर्वे के अनुसार, ताजा बने गुड़ के सेवन से कब्ज की शिकायत भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- इन 2 चीजों से कैंसर का खतरा! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Facial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
1 hr agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
3 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
17 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
19 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
20 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
21 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
21 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
22 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
1 day agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines