Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत उड़ीसा के पुरी शहर हो चुकी है। यह दिन हर किसी के लिए खास होता है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए भारत ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों से भी लोग यहां आते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस रथ यात्रा में शामिल होने से आपके सारे पाप धुल जाते हैं और आपको मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए लोग यहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने और इस यात्रा में शामिल होने के लिए आते हैं। इसके साथ ही भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों के दुखों को भी हरते हैं। वहीं कई बार ऐसा होता है कि जब हम इस रथ यात्रा में शामिल होते हैं, तो भीड़ के कारण यह अधूरी रह जाती है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि अगर वे इस रथ यात्रा को अधूरा छोड़ते हैं, तो उनके साथ बुरा होता है। आइए जानते हैं इसका क्या परिणाम हो सकता है?
रथ यात्रा अधूरी रहने के परिणाम
मान्यताओं के अनुसार, अगर आप किसी मजबूरी या विशेष परिस्थिति में रथ यात्रा को अधूरा छोड़ते हैं, तो इसके कारण कोई दोष नहीं लगता है। कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों की भावना के भूखे होते हैं। अगर आप बिना किसी छल-कपट के सच्चे मन से यात्रा में शामिल होते हैं और आपको बीच में यात्रा छोड़नी पड़ती है, तो भगवान आपकी परिस्थिति को समझते हैं और हमेशा आपके साथ रहते हैं।
घर में कैसे रखी जाती है भगवान जगन्नाथ की मूर्ति?
अगर आप घर में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति रखना चाहते हैं, तो इसके अपने नियम होते हैं। भगवान की मूर्ति को केंद्रीकृत जगह पर रखना सबसे अच्छा माना जाता है। कई लोग इसे मंदिर के कोने में रख देते हैं, जो एक अच्छा संकेत नहीं होता है। वहीं, अगर आप इनकी पूजा कर रहे हैं, तो सबसे पहले मूर्ति को फूलों से सजाएं। इसके बाद चंदन का लेप लगाएं और अब भगवान को फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही गंदे हाथों से मूर्ति को न छूएं।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
2 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
5 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
8 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
12 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines