Leftover Roti Cake: रोटियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। लंच में रोटियों के सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। वैसे तो रोटियों को कई तरह से बनाकर खाया जा सकता है। रोटी की वैराइटीज मौजूद हैं जैसे- मसाला रोटी या मिस्सी रोटी आदि।
ऐसे में आज हम आपके लिए रात की बची हुई रोटियों की मदद से केक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये खाने में बहुत डिलीशियस होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान होता है। इसको रोटी, दही, शुगर और ड्राय फ्रूट्स आदि की मदद से बनाकर तैयार किया जाता है। अब चलिए जानते हैं बासी रोटी का केक (Leftover Roti Cake) बनाने की विधि के बारे में। इसको आप किसी भी खास मौके पर बनाकर सबका मुंह मीठा करा सकते हैं।
अभी पढ़ें – Anar Custard: नवरात्रि उपवास में खाएं पौष्टिकता से भरपूर अनार कस्टर्ड, ये रही मिनटों वाली रेसिपी
बासी रोटी का केक बनाने का सामान-
- रोटी 5 बची हुई
- गेहूं का आटा 1 कप
- ब्राउन शक्कर 2 कप
- दही 1 कप
- तेल 3/4 कप
- बेकिंग सोडा 1 1/2 चम्मच
- वनीला एसेंस 1 चम्मच
- सोंठ का पाउडर 1/2 चम्मच
- सूखे मेवे 1 छोटा कप बारीक कटे हुए
- दूध 1 कप
बासी रोटी का केक कैसे बनाएं?- (Leftover Roti Cake)
- बासी रोटी का केक बनाने के लिए आप सबसे पहले बची हुई रोटी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- फिर आप रोटी के टुकड़ों को मिक्सर जार में बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में तेल और बारी की सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसमें दूध डालें और कट और फोल्ड तरीके से अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप केक स्टैंड को तेल से अच्छे से ग्रीस कर लें।
- फिर आप इसमें तेल लगाकर बटर पेपर बिछाएं और मिक्चर को ड़ालें।
- इसके बाद आप कुकर में खूब सारा नमक डालें।
- फिर आप स्टैंड पर केक को रखकर करीब 30 मिनट तक पका लें।
- अब आपका बासी रोटी का स्वादिष्ट केक बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको अपने तरीके से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
9 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
11 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
11 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
15 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
16 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
17 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
18 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
18 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines