Steel Bottle: पानी किस तरह की बोतल में पिया जा रहा है यह बहुत मायने रखता है. अगर पानी साफ है लेकिन बोतल सही मटीरियल से नहीं बनी होगी तो सेहत को नुकसान हो सकता है. ऐसे में प्लास्टिक की बोतल के लिए तो अक्सर ही कहा जाता है कि प्लास्टिक की बोतल से पानी नहीं पीना चाहिए, लेकिन क्या स्टील की बोतल (Steel Water Bottle) से पानी पीना भी नुकसानदायक हो सकता है? सोशल मीडिया पर अक्सर ही ऐसे दावे किए जाते हैं कि स्टील की बोतल से पानी पीने पर इसमें मौजूद क्रोमियम जैसे केमिकल्स पानी में फैल जाते हैं और सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं. लेकिन, इसमें कितनी सच्चाई है और स्टील की बोतल से पानी पीना कितना सुरक्षित है, आइए जानते हैं.
क्या स्टील की बोतल से पानी पीना चाहिए
खाना पकाने के लिए या बोतल बनाने के लिए जिस स्टील का इस्तेमाल किया जाता है वो फूड-ग्रेड स्टील होता है. फूड ग्रेड स्टील कोरोजन और केमिकल्स के रिसाव को रोकने के लिए स्पेशली फॉर्मुलेट किया जाता है. 304 और 316 ग्रेड्स का खासतौर से इस्तेमाल होता है जोकि एसिडिक फूड्स के साथ रिएक्ट नहीं करता है और केमिकल्स के रिसाव को रोकता है. 304 इंडस्ट्री स्टैंडर्ड है और 316 हाई सॉल्ट और एसिडिक एन्वायरमेंट के लिए सबसे बेहतर है.
अगर आप हाई क्वालिटी स्टेनलेस स्टील (High Quality Stainless Steel) की बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो यह पानी में केमिकल्स नहीं छोड़ता है और इस बोतल से पानी पिया जा सकता है. अगर इसमें कुछ एसिडिक लिक्विड जैसे नींबू पानी वगैरह डालकर पी रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि एसिडिक लिक्विड्स को स्टील की बोतल में बहुत ज्यादा लंबे समय तक डालकर ना छोड़ें.
खराब क्वालिटी के स्टील का कैसे पता चलता है
- अगर आपको पानी पीते हुए मेटेलिक सा टेस्ट (Metallic Taste In Steel) आता है तो यह खराब क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील या खराब इनर फिनिशिंग के कारण हो सकता है.
- खराब क्वालिटी की स्टील की बोतल से केमिकल जैसी बदबू आएगी. अगर इसमें कोई ड्रिंक रखी जाएगी तो अगले दिन भी बोतल में उस ड्रिंक की बदबू बनी रहेगी.
- खराब स्टील पर जल्दी जंग लग जाता है. इस बोतल की लेयर हटती हुई सी नजर आती है.
- बोतल का रंग कुछ ही हफ्तों में फीका पड़ने लगता है.
- अगर बोतल चुंबक की तरफ खिंचती है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि स्टील क्वालिटी खराब है और सस्ते मटीरियल से बोतल को तैयार किया गया है.
- सस्ते मटीरियल से बनी बोतल हल्की होती है और इसकी बनावट टिकाऊ नहीं लगती है.
- खराब क्वालिटी की स्टील (Low Quality Steel) की बोतल का ढक्कन भी खराब क्वालिटी का ही होता है.
यह भी पढ़ें – गर्मियों में चेहरा दिखने लगा है चिपचिपा तो रसोई की इस चीज को देख लीजिए लगाकर, ऑयली स्किन फिर नहीं करेगी परेशान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
12 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
21 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
23 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines