Child’s IQ: घर में अक्सर ही सब महफिल जमाकर बैठते हैं तो इस बात का जिक्र आता है कि बच्चे को दिमाग उसकी मां से मिलता है या पिता से. पापा शान से कह देते हैं कि बिल्कुल मुझपर गया है इसीलिए समझदार है. मां भी पीछे नहीं रहती है और कहती हैं कि मैने इसके पैदा होने से पहले बहुत अच्छा-अच्छा खाया था तभी मेरी तरह समझदार हुआ है. लेकिन, आखिर विज्ञान ने बता दिया है कि बच्चे को उसकी समझदारी (Intelligence) मां से मिलती है या पिता से. आप भी जानिए बच्चे के हाई आईक्यू के पीछे किसके जीन्स काम करते हैं.
बच्चे को इंटेलिजेंस मां से मिलती है या पिता से
वैज्ञानिकों ने अपनी हालिया रिसर्च में पाया है कि बच्चे को बुद्धि मां से मिलती है. इंटेलिजेंस जीन्स एक्स क्रोमोजोम से कैरी होकर बच्चे में आते हैं. मां से बच्चे को 2 एक्स क्रोमोजोम मिलते हैं तो वहीं पिता से बच्चे को एक एक्स क्रोमोजोम मिलता है. वैज्ञानिकों का मानना है एडवांस्ड कोग्निटिव फंक्शंस में पिता से मिले हुए जीन्स ओटोमैटिकली डिएक्टेविटेड हो जाते हैं. कंडीशंड जीन्स कहलाने वाले जीन्स कुछ मामलो में तभी काम करते हैं जब मां से मिलते हैं और कुछ मामलों में सिर्फ पिता से मिलने पर असरदार होते हैं.
रिसर्चर्स ने पाया है कि पिता से मिलने वाले जीन्स बच्चे के लिम्बिक सिस्टम में पाए जाते हैं जो सेक्स, फूड और एग्रेशन जैसे फंक्शन में इंवोलव्ड होता है. लेकिन, सेरेब्रल कॉर्टेक्स में पिता के जीन्स नहीं देखे गए. सेरेब्रल कॉर्टेक्स में एडवांस्ड कॉग्निटिव फंक्शन होते हैं जिनमें रिजनींग, थॉट, लैंग्वेज और प्लानिंग आते हैं.
शुरुआती रिसर्च चूहों पर की गई थी लेकिन ग्लासगो के रिसर्चर्स ने ज्यादा ह्यूमन अप्रोच लेते हुए 14 से 22 साल की उम्र के 12,868 लोगों को साल 1994 से हर साल इंटर्व्यू किया. हर तरह से जांचने के बाद भी नतीजा यही निकला कि बच्चे का IQ उसे मां से ही मिलता है. रिसर्चर्स ने यह भी साफ किया है कि सिर्फ जेनेटिक्स ही इंटेलिजेंस को निर्धारित नहीं करते हैं. लेकिन, मां को नॉन-जेनिटिक पार्ट में भी बच्चे की बुद्धिमत्ता में योगदान करते देखा गया है. मां और बच्चे के बीच के मजबूत रिश्ते को भी बच्चे की बुद्धिमत्ता से जु़ड़ा पाया गया है.
यह भी पढ़ें – सोते हुए माता-पिता के बीच दबने से गई बच्चे की जान, यहां जानिए 1 महीने के बच्चे को कैसे सुलाना चाहिए
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 hr agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
7 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
9 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
9 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
12 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines