Fitness Tips: आज के टाइम में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी सेहत (Health) को लेकर काफी ज्यादा सीरियस होते हैं. खान-पान से लेकर एक्सरसाइज तक सभी चीजों को रोजाना के तौर पर सही तरीके से करते हैं. इसके साथ ही कुछ तो ऐसे हैं कि जब मन आता है तब एक्सरसाइज करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो क्या आपने कभी सोचा है कि कहीं आप गलत समय पर तो एक्सरसाइज नहीं कर रहे? अगर हां, तो आपको बता दें कि सुमन अग्रवाल के मुताबिक गलत समय पर कसरत करने से आपकी सेहत को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि किस समय पर एक्सरसाइज करना आपके लिए सही है.
खाना खाने के बाद न करें एक्सरसाइज
एक्सपर्ट सुमन अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताते हुए कहा कि जो लोग अपना वेट लॉस (Weight Loss) करना चाहते हैं और खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करते हैं, वह आज से ही इसको करना बंद कर दें। कभी भी खाना खाने के बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. इससे आपको वेट लॉस कम नहीं होगा. आपको रोजाना सुबह एक्सरसाइज करनी चाहिए. लेकिन उससे पहले आपको नट्स या खजूर का सेवन करना चाहिए. इससे आपको एनर्जी (Energy) मिलेगी और अगर आप 11 बजे एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो ब्रेकफास्ट में प्रोटीन (Protein) हेवी न लें.
वजन बढ़ाने के लिए
एक्सपर्ट सुमन अग्रवाल के अनुसार ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपना वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आप एक्सरसाइज के बाद 30 मिनट के अंदर ही अच्छा और हेल्दी खाना खाएं. इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Kids Health Tips: क्या आपके बच्चे भी नहीं खाते हैं घर का खाना? ट्राय करें ये टेस्टी स्नैक्स
वेट मेंटेन करने के लिए
एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आपको वेट मेंटेन (Weight Maintain) करना है और मसल्स को बढ़ाना है, तो आप 30 मिनट के अंदर अपना प्रोटीन ले लें, जो कि आपके ट्रेनर ने बोला हो. इससे आपको काफी फायदा मिलेगा.
वेट लॉस और मसल्स को मेंटेन करने के लिए
इसके साथ ही अगर आपको वेट लॉस (Weight Loss) करना हो या मसल्स को मेंटेन करना हो, तो आप एक्सरसाइज के आधे घंटे आगे-पीछे कुछ भी न लें. इसके बाद हेवी मील के बाद न ही वॉक करें, न ही हेवी ट्रेनिंग करें.
ये भी पढ़ें- Weight Loss Diet Plan: चाहते हैं शहनाज जैसे महीनों में स्लिम-फिट दिखना, अपनाएं ये डेली रूटीन
संबंधित खबरें
नाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 hr agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
4 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
7 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
20 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines