Periods Problems: सर्दियों में पीरियड्स के दौरान समस्याएं बढ़ जाती हैं। कई बार हेल्थ खराब होने की वजह से महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की भी समस्या हो जाती है। मूड स्विंग और शरीर ऐंठन होती है जिसे हम कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। इस समस्या के लिए घरेलू उपाय सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि कई बार दवाइयां आपके शरीर को नुकसान भी पहुंच सकती है। नेचुरल तरीके से हेल्दी रहने के लिए घर में बनी दवाइयां, डायट और हेल्दी ड्रिंक्स आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप हर्बल ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं, जो आपके पीरियड्स को नियमित करने के साथ-साथ आपके शरीर से कई बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं आप इसके लिए इसके लिए आप कौन-कौन से ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।
सौंफ की चाय
जर्नल ऑफ कॉम्प्लिमेंट्री एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि सौंफ गर्भाशय को आराम देती है। पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को काम करता है और अनियमित पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है। इसके लिए आप सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 कप गर्म पानी में 1 चम्मच सौंफ के बीज डालें। 10 मिनट तक भिगोकर रखें और इसके बाद छान लें।
ये भी पढ़ें- हेल्दी रिलेशनशिप के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, खुशियों से भर जाएगा आपका रिश्ता
अजमोद की चाय
साइंस डायरेक्ट द्वारा प्रकाशित 2012 के एक शोध के अनुसार, अजमोद गर्भाशय को एक्टिव रखने और नियमित पीरियड्स को बढ़ावा देने में मदद करता है। ऐसे में अनियमित पीरियड्स को ठीक करने के लिए आप अजमोद की चाय पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 कप गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच ताजा अजमोद डालें। 10 मिनट तक के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे छन्नी की सहायता से छान लें। इससे आपके पीरियड्स में दर्द से भी आराम मिलेगा।
दालचीनी चाय
दालचीनी के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। ये आपका ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है और इंसुलिन संवेदनशीलता सुधारता है, जो पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकती है। ये अनियमित पीरियड्स के कर्म में से एक होता है, जैसा कि अमेरिकी जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है। इसके लिए आप अपनी डाइट में दालचीनी के चाय को शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 कप गर्म पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालें। इसके बाद 5 मिनट तक पकाएं और छान लें और इसे पिएं।
ये भी पढ़े- बासी रोटी से बेहतर नाश्ता कोई नहीं, 3 फायदे! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
54 mins agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
2 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
18 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
18 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
19 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
21 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
23 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
23 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines