Periods Problems: अनियमित पीरियड्स को कंट्रोल करने के लिए पिएं 3 टेस्टी ड्रिंक्स, कई बीमारियां भी रहेंगी दूर

Periods Problems: अगर आप अनियमित पीरियड्स से परेशान है तो इसे घर पर ही नेचुरल तरीके से ठीक कर सकते हैं। सर्दियों में आप कुछ गरम ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर पीरियड्स के दर्द में भी आराम पा सकते हैं।

Periods Problems

Periods Problems

विज्ञापन

सौंफ की चाय

जर्नल ऑफ कॉम्प्लिमेंट्री एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि सौंफ गर्भाशय को आराम देती है। पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को काम करता है और अनियमित पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है। इसके लिए आप सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 कप गर्म पानी में 1 चम्मच सौंफ के बीज डालें। 10 मिनट तक भिगोकर रखें और इसके बाद छान लें।

विज्ञापन

अजमोद की चाय

साइंस डायरेक्ट द्वारा प्रकाशित 2012 के एक शोध के अनुसार, अजमोद गर्भाशय को एक्टिव रखने और नियमित पीरियड्स को बढ़ावा देने में मदद करता है। ऐसे में अनियमित पीरियड्स को ठीक करने के लिए आप अजमोद की चाय पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 कप गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच ताजा अजमोद डालें। 10 मिनट तक के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे छन्नी की सहायता से छान लें। इससे आपके पीरियड्स में दर्द से भी आराम मिलेगा।

विज्ञापन

दालचीनी चाय

दालचीनी के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। ये आपका ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है और इंसुलिन संवेदनशीलता सुधारता है, जो पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकती है। ये अनियमित पीरियड्स के कर्म में से एक होता है, जैसा कि अमेरिकी जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है। इसके लिए आप अपनी डाइट में दालचीनी के चाय को शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 कप गर्म पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालें। इसके बाद 5 मिनट तक पकाएं और छान लें और इसे पिएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ