Iron Rich Foods: आयरन की कमी के कारण हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कई बार हम अपनी डाइट का ख्याल नहीं रख पाते हैं, जिसके चलते हमारे शरीर में किसी न किसी पोषक तत्व की कमी होती ही जाती है। इन पोषक तत्वों में आयरन भी शामिल है। कई बार आयरन की कमी के कारण एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप अपने शरीर में आयरन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो आयरन से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन फूड्स में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है?
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, मेथी, बथुआ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप इन्हें हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये सब्जियां आयरन के साथ-साथ विटामिन-ए की कमी को भी पूरा करने मदद करती हैं। बता दें कि इन सब्जियों को हमेशा पकाकर खाएं, क्योंकि इन्हें पकाने से इसमें मौजूद आयरन का अब्जॉर्प्शन शरीर में आसानी से हो जाता है और आपका शरीर हेल्दी रहता है।
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की तरह आप भी छोड़ें सिगरेट, जानें इस बुरी आदत से कैसे छुड़ाएं पीछा?
मछली
अगर आप नॉन वेज खाते हैं, तो अपनी डाइट में मछली को शामिल कर सकते हैं। मछली आयरन से भरपूर होती है, खासकर टूना, सार्डिन और मैकरेल। इसमें आयरन के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-बी12, नियासिन और कई अन्य विटामिन व मिनरल भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
चिकन
चिकन की कलेजी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-बी12 भी मौजूद होता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा इसमें सेलेनियम, विटामिन-ए और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
दाल और फलियां
सफेद चने, सोयाबीन, मसूर की दाल, चना दाल आदि आयरन का एक अच्छा सोर्स मानी जाती हैं। इनमें आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी पाया जाता है, जो मांसपेशियों की मजबूत रखने में मदद करता है। इसके अलावा इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स खाने से आप अपनी आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसमें आयरन के साथ-साथ फैट्स, विटामिन, मिनरल और फाइबर भी पाए जाते हैं, जो सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। अगर आप इसे हर रोज अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
3 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
6 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
10 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
11 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
13 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines