Iron Rich Drinks To Increase Hemoglobin: ज्यादातर लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। शरीर में पूरी मात्रा में आयरन न होने के कारण हीमोग्लोबिन की कमी होती है। देखा जाए तो अगर किसी में हीमोग्लोबिन कम है तो वह एनीमिया की चपेट में आ जाता है। इस दौरान शरीर में थकान, कमजोरी, स्किन में पीलापन, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर, सीने में दर्द, हाथ-पैर में ठंडापन, सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती है। एक हेल्दी हेल्थ के लिए पुरुषों में सामान्यत: 13.5-17.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर का स्तर हीमोग्लोबिन का सामन्य स्तर होता है। जबकि महिलाओं में ये स्तर 12.0 – 15.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबिन की मात्रा नार्मल मानी जाती है। इसकी कमी से कई बीमारियां शरीर को घेर लेती है। जिसमें एनीमिया, ब्लड प्रेशर,डिप्रेशन,दिल से जुड़ी बीमारियां, किडनी और लिवर संबंधी बीमारियां शामिल है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर हम कुछ आयरन से भरपूर ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
सूखे आलूबुखारे (ड्राय प्लम) का जूस
सूखा आलूबुखारा या ड्राय प्लम एक पौधे का एक फल है जो आयरन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसके 240 मिली जूस से करीब 2.8 मिलीग्राम आयरन मिलता है, जिसकी सहायता से आप अपनी आयरन की जरूरत का 17% पूरा कर सकते हैं। आयरन के अलावा, यह जूस एनर्जी बूस्ट करने में भी मदद करता है। सूखे आलूबुखारे का सेवन डायबिटीज के रोगियों लिए भी काफी फायदेमंद है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है। इसके अलावा, यह कब्ज जैसी पाचन समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है।वहीं, आलूबुखारे का जूस आपकी हीमोग्लोबिन और आयरन जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकता है।
चुकंदर का जूस
चुकंदर कई पोषक तत्वों से भरपूर एक पोष्टिक सब्जी है। इसमें फोलेट, पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, बीटेन और विटामिन सी जैसे तत्व एक उचित मात्रा में मौजूद होते हैं। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के साथ ऑक्सीजन की कमी को भी पूरा करता है। 100 ग्राम चुकंदर में 0.8 मिलीग्राम आयरन होता है। चुकंदर के रस को आंवला या नींबू के साथ मिलाने से विटामिन सी मिलता है, जो शरीर में आयरन का स्तर बढ़ाता है।
मटर के प्रोटीन से बना शेक
मटर से बने प्रोटीन पाउडर में आयरन की मात्रा अधिक होती है। पीली मटर प्रोटीन की 20 ग्राम मात्रा से आप 30% आयरन रोजाना हासिल कर सकते हैं। ऐसे में आयरन और हीमोग्लोबिन में सुधार के लिए मटर प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका शेक और स्मूदी बना सकते हैं।
ये भी पढ़े- Constipation Treatment: कब्ज से छुटकारा दिलाएंगे, ये 6 मसाले, आज से ही डाइट में करें शामिल
पुदीने का जूस
पुदीने की पत्तियां आयरन से भरपूर होती हैं। एक रिसर्च की माने तो इसकी 100 ग्राम पत्तियों में 15.6 मिलीग्राम आयरन होता है। अपनी डाइट में रोजाना 1 कप ताजा पुदीना शामिल करने से आपको 4 मिलीग्राम आयरन मिलेगा। पुदीने की पत्तियों को आधा कप पानी, एक चम्मच गुड़ और थोड़े-से नीबू के रस के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं।
मनथक्कली जूस
मनथक्कली यानी गनिका सोप्पू को आमतौर पर ब्लैक नाइटशेड ग्रीन्स या काशी सोप्पू के नाम से जाना जाता है। इसके प्रति 100 ग्राम सेवन से शरीर को लगभग 20 मिलीग्राम आयरन मिलता है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। आयरन से भरपूर ड्रिंक्स बनाने के लिए, बस इसकी पत्तियों को ठंडे पानी में एक ताजा कटे हुए आंवले के साथ मिलाया जाता है।
शहतूत स्मूदी
शहतूत विटामिन सी और आयरन दोनों से भरपूर होता है। एक कप शहतूत के रस में 3.22 मिलीग्राम आयरन और 16.80 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इसमें मौजूद विटामिन-C आयरन देने में मददगार है। इसीलिए शहतूत से बनी स्मूदी आपकी आयरन मात्रा में अच्छा खासा सुधार लाती है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है।
संबंधित खबरें
तांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 hr agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
2 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
3 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
3 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
4 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
19 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
21 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines