IRCTC Vaishno Devi Tour Package: आप भी अगर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खास खबर आपके लिए है। IRCTC ने भक्तों के लिए स्पेशल टूर पैकेज निकाला है। यह टूर पैकेज दिल्ली से शुरू होगा और इसे आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट की मदद से बुक कर सकते हैं।
माता रानी के इस पवित्र तीर्थयात्रा के लिए सालभर भक्तों का जमावड़ा लगा ही रहता है। सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक, वैष्णो देवी का मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है। प्यार से माता रानी और वैष्णवी के नाम से भी पुकारा जाने वाला यह मंदिर देवी मां का स्वरूप है। यह मंदिर कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर 5200 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है।
अगर आप जम्मू-कश्मीर जाने की सोच रहे हैं और माता वैष्णो देवी दर्शन करने जाना चाहते हैं तो इसके लिए आप भारतीय रेलवे के इस टूर पैकेज को अपना सकते हैं। इस पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिल सकती हैं, आइए जान लेते हैं इस पैकेज की पूरी जानकारी..
Mata Vaishno Devi Package
आईआरसीटीसी की ओर से कई तरह के टूर पैकेज भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम अपनी ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध हैं, जिनमें से एक वैष्णो देवी का टूर पैकेज भी है।
3 रात, 4 दिन का पैकेज
इसके चलते IRCTC ने 3 रात और 4 दिन का स्पेशल रेलवे टूर पैकेज तैयार किया है। यह टूर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। इसे आप हर गुरुवार से सोमवार के लिए बुक कर सकते हैं। ट्रेन संख्या 12425 – राजधानी एक्सप्रेस (3AC) द्वारा 20:40 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी।
| Occupancy | कीमत (प्रति व्यक्ति) |
| सिंगल | 10395 रुपये |
| डबल | 7855 रुपये |
| ट्रिपल | 6795 रुपये |
| बच्चा (05-11 वर्ष) बिस्तर | 6160 रुपये |
| बच्चा (05-11 वर्ष) बिना बिस्तर | 5145 रुपये |
ये सुविधाएं भी मिलेगी
दिल्ली से शुरू होकर जम्मू/कटरा (नई दिल्ली – जम्मू – कटरा) तक की डेस्टिनेशन वाले वैष्णो देवी पैकेज में टिकट प्राइस, कैब की सुविधा, होटल में रूकना, खाना-पीना, इनश्योरेंस आदि शामिल है। इस पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट (IRCTC Vaishno Devi Package) पर जाकर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गुलमर्ग, श्रीनगर समेत इन 3 जगहों की सस्ते में करें सैर, जानें किराया और बुकिंग डिटेल्स
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
14 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
15 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
16 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
18 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
20 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
22 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
1 day agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines