IRCTC Tour Package: अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके लिए शानदार मौका है। दरअसल, आईआरसीटीसी पर्यटकों के लिए थाईलैंड का टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आप कम बजट में यहां की खूबसूरत जगहों की सैर कर सकेंगे। इस टूर पैकेज में कई सुविधाएं उपलब्ध हैं, आइए जानते हैं पैकेज से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में।
पैकेज नाम- EXOTIC THAILAND EX JAIPUR
- पैकेज अवधि- 5 रातें और 6 दिन
- ट्रैवल मोड- फ्लाइट
- डेस्टिनेशन- पटाया, बैंकॉक
पैकेज में मिलेगी ये सुविधा
- आने-जाने के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध।
- रुकने के लिए होटल की सुविधा उपलब्ध।
- यहां पर आपको नाश्ता, लंच और डिनर की सुविधा उपलब्ध होगी।
- ट्रैवल इंश्योरेंस की भी सुविधा मिलेगी।
यात्रा के लिए लगेगा इतना चार्ज
- अगर आप इस ट्रिप पर अकेले जा रहे हैं, तो आपको लगभग 61,995 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
- वहीं अगर दो लोग जाते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 54,860 रुपये चुकाने होंगे।
- वहीं तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 54,860 रुपये चुकाने होंगे।
- अगर बच्चे भी आपके साथ जाएंगे तो उनकी फीस अलग से देनी होगी। बेड के साथ (5-11 साल) 50,965 रुपये और बिना बेड के 46,290 रुपये चुकाने होंगे।
IRCTC ने ट्वीट कर दी जानकारी
आईआरसीटीसी ने एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें इस टूर पैकेज की जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि अगर आप थाईलैंड के खूबसूरत नजारों को देखना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस लो बजट वाले टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
इस टूर पैकेज के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी टूरिस्ट सुविधा सेंट्रल, अंचल ऑफिस और रीजनल ऑफिस के माध्यम से भी आप बुक सकते हैं। पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
4 mins agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
13 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
17 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
21 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
22 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines