हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

IRCTC दे रहा टिकट पर बंपर डिस्काउंट, इस दिवाली-छठ घर जाने की टेंशन खत्म

इस दिवाली और छठ पर घर जाने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इस बार IRCTC लेकर आया है राउंड ट्रिप पैकेज जिसमें रिटर्न टिकट पर मिलेगा 20% डिस्काउंट। यह ऑफर 14 अगस्त 2025 से शुरू हो चुका है। जानें कैसे मिलेगा लाभ।

विज्ञापन
Credit: Freepik

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर घर जाने की तैयारी हर किसी के लिए जरूरी होती है। लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल होती है ट्रेन टिकट की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। ऐसे में अक्सर यात्री आखिरी समय तक टेंशन में रहते हैं कि टिकट मिलेगा या नहीं। इसी समस्या को आसान बनाने के लिए रेलवे ने एक खास ऑफर लॉन्च किया है।

रेलवे का नया राउंड ट्रिप पैकेज

भारतीय रेलवे ने राउंड ट्रिप पैकेज की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अगर यात्री आने और जाने दोनों टिकट साथ में बुक करते हैं, तो वापसी के टिकट पर 20% छूट मिलती है। यह छूट केवल बेस किराए पर लागू होगी। परिवारों और त्योहारों पर लंबी छुट्टियां मनाने वालों के लिए यह ऑफर बेहद फायदेमंद साबित होगा।

कब और कैसे मिलेगा फायदा

यह योजना 14 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। आने-जाने की यात्रा की शर्तें भी तय की गई हैं। ऑनवर्ड (जाने की) यात्रा 13 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच होनी चाहिए, जबकि वापसी 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच करनी होगी। खास बात यह है कि वापसी का टिकट बुक करने के लिए सामान्य एडवांस रिजर्वेशन नियम (ARP) लागू नहीं होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें– घर बैठे बनवाए वोटर ID, सिर्फ 25 रूपये में हो जाएगा काम, ये है Step-by-Step प्रोसेस

टिकट बुक करने की प्रक्रिया

  • Step 1: IRCTC की वेबसाइट या Rail Connect ऐप खोलें।
  • Step 2: Festival Round Trip Scheme या Round Trip Package ऑप्शन चुनें।
  • Step 3: जाने वाली यात्रा की तारीख, गंतव्य और क्लास चुनकर टिकट बुक करें। (सिर्फ Confirmed टिकट ही मान्य हैं।)
  • Step 4: टिकट बुक होते ही PNR जेनरेट होगा। उसी पेज पर या Booked History में Book Return Journey (20% Discount) का विकल्प मिलेगा।
  • Step: वापसी की यात्रा चुनें और डिस्काउंट अपने आप लागू हो जाएगा।

किन शर्तों का ध्यान रखें

  • छूट केवल बेस किराए पर मिलेगी, टैक्स और अन्य शुल्क पर नहीं।
  • दोनों टिकट एक ही व्यक्ति, मार्ग, वर्ग और माध्यम से बुक होने चाहिए।
  • टिकट में बदलाव, कैंसिलेशन या रिफंड की सुविधा नहीं होगी।
  • फ्लेक्सी-फेयर ट्रेनें जैसे राजधानी, शताब्दी, दुरंतो इस स्कीम में शामिल नहीं हैं।
  • ऑफर सिर्फ उसी प्लेटफॉर्म पर मान्य होगा, जहां पहला टिकट बुक किया गया है (ऑनलाइन या काउंटर)।

यात्रियों के लिए बड़ा फायदा

त्योहारी सीजन में यह ऑफर यात्रियों को काफी राहत देगा। खासकर उन लोगों के लिए, जो महीने भर बाद लौटने की योजना बनाते हैं। बिना वेटिंग और कम खर्चे में टिकट मिलना वाकई एक बड़ी राहत है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- आपके पास भी है ये क्रेडिट कार्ड? सितंबर से बदलने वाले हैं इसके नियम, देखें डीटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola