IRCTC Rann Utsav Package: आईआरसीटीसी ने रण उत्सव पैकेज नाम से एक यात्रा पैकेज लॉन्च किया है। कच्छ महोत्सव या रण उत्सव एक ऐसा त्यौहार है जहां आप एक साथ कई चीजों का आनंद ले सकते हैं। गीत, नृत्य और कलाकारों की कारीगरी से सजा यह उत्सव जीवन भर आपको याद रहेगा। अगर आप नवंबर में कहीं घूमने जाने के लिए सोच रहे हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं। यह यात्रा मुंबई से शुरू होगी। आप 22 नवंबर से 29 फरवरी 2024 तक किसी भी समय यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं पैकेज की कीमत के साथ-साथ अन्य जानकारी।
टूर पैकेज की डिटेल्स
पैकेज नाम – Rann Utsav Package With Train Tickets
पैकेज अवधि – 5 दिन और 4 रात
यात्रा का साधन – ट्रेन
डेस्टिनेशन – भुज
यह सुविधा मिलेगी
- इस पैकेज में 2AC और 3AC क्लास के आने-जाने के ट्रेन टिकट शामिल हैं।
- रहने के लिए एसी टेंट की सुविधा उपलब्ध होगी।
- भोजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।
इतना लगेगा किराया
- अगर आप इस यात्रा पर अकेले सफर करते हैं तो आपको 33,500 रुपये चुकाने होंगे।
- वहीं अगर दो लोग हैं तो प्रति व्यक्ति 19,000 रुपये देने होंगे।
- तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 16,750 रुपये देने होंगे।
- बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क देना होगा। बेड के साथ (5-11 वर्ष) 12,500 रुपये चुकाने होंगे।
ये भी पढ़ें-
IRCTC ने ट्वीट कर दी जानकारी
आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इस टूर पैकेज की जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप गुजरात के रण महोत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
इस टूर पैकेज के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, जोनल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
29 mins agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
14 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
22 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines