IRCTC लाया है रण उत्सव का शानदार टूर पैकेज, जानिए किराया और अन्य डिटेल्स

IRCTC Rann Utsav Package, IRCTC, Rann Utsav Packages, rann utsav online booking, travel tips, kutch rann utsav package price

IRCTC Rann Utsav Package

IRCTC Rann Utsav Package: आईआरसीटीसी ने रण उत्सव पैकेज नाम से एक यात्रा पैकेज लॉन्च किया है। कच्छ महोत्सव या रण उत्सव एक ऐसा त्यौहार है जहां आप एक साथ कई चीजों का आनंद ले सकते हैं। गीत, नृत्य और कलाकारों की कारीगरी से सजा यह उत्सव जीवन भर आपको याद रहेगा। अगर आप नवंबर में कहीं घूमने जाने के लिए सोच रहे हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं। यह यात्रा मुंबई से शुरू होगी। आप 22 नवंबर से 29 फरवरी 2024 तक किसी भी समय यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं पैकेज की कीमत के साथ-साथ अन्य जानकारी।

विज्ञापन

टूर पैकेज की डिटेल्स

पैकेज नाम – Rann Utsav Package With Train Tickets

विज्ञापन

पैकेज अवधि – 5 दिन और 4 रात

यात्रा का साधन – ट्रेन

विज्ञापन

डेस्टिनेशन – भुज

यह सुविधा मिलेगी

  • इस पैकेज में 2AC और 3AC क्लास के आने-जाने के ट्रेन टिकट शामिल हैं।
  • रहने के लिए एसी टेंट की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • भोजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
  • ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।

इतना लगेगा किराया

  • अगर आप इस यात्रा पर अकेले सफर करते हैं तो आपको 33,500 रुपये चुकाने होंगे।
  • वहीं अगर दो लोग हैं तो प्रति व्यक्ति 19,000 रुपये देने होंगे।
  • तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 16,750 रुपये देने होंगे।
  • बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क देना होगा। बेड के साथ (5-11 वर्ष) 12,500 रुपये चुकाने होंगे।

ये भी पढ़ें-

विज्ञापन

IRCTC ने ट्वीट कर दी जानकारी

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इस टूर पैकेज की जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप गुजरात के रण महोत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

इस टूर पैकेज के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, जोनल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ