International Yoga Day 2025: बिजी लाइफस्टाइल होने के कारण इसका असर आपके फोकस पर भी पड़ता है। ऐसे समय में, योग शांति, स्पष्टता और फोकस को बढ़ाने में मदद कर सकता है। योग मुद्राओं का अभ्यास करके, आप आत्मविश्वास और सटीकता के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। इससे आपका दिमाग हेल्दी बना रहता है और आप अपने काम पर दोगुने जोश के साथ अपने काम को पूरा कर पाते हैं। आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट, योग और आध्यात्मिक नेता हिमालयन सिद्ध अक्षर क्या कहते हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एक्सपर्ट कहते हैं कि चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र हों, या फिर एक पेशेवर हों, जो बहुत सी चीजो को संभाल रहे हों तो आपके लिए योग दिमाग के फोकस को बढ़ाने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। योग आपके दिमाग को तेज रखने और आपका ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। योग सिर्फ एक शारीरिक एक्सरसाइज नहीं है, यह एक ऐसा अभ्यास है जिसमें शरीर, सांस और मन एक साथ मिलकर काम करते हैं, जिससे दिमाग तेज होता है और आपको अंदर से शांति मिलती है।
ये भी पढें- International Yoga Day 2025: थकान को कम करते हैं ये 5 योगासन, फिट रहने के लिए करें रुटीन में शामिल
वृक्षासन (ट्री पोज)
बैलेंस बनाने के लिए वृक्ष मुद्रा आपके दिमाग को स्थिर करने और उसे फोकस करने में मदद करती है। इससे आपका मस्तिष्क आपकी मांसपेशियों पर अधिक जोर डालता है और आपका मेटल हेल्थ सही रहता है। इसे करने के लिए पैरों को एक साथ रखकर खड़े हो जाएं और एक पैर को दूसरे पैर के अंदर की तरफ दबाएं या तो घुटने के ऊपर या नीचे। अपने हाथों को अपनी छाती पर प्रार्थना की मुद्रा में एक साथ दबाएं या अपनी बाहों को ऊपर की ओर ले जाएं। एक निश्चित बिंदु पर देखें और हर तरफ 30 सेकंड तक के लिए रुकें।
पद्मासन (कमल मुद्रा)
पद्मासन एक ध्यान मुद्रा है जो मन को शांत करती है और दिमाग को फोकस करने के लिए तैयार करती है। पद्मासन के लिए, अपनी तर्जनी को अपने अंगूठे के सिरे से स्पर्श करें। पद्मासन, स्मृति और मानसिक सतर्कता को बनाए रखता है। इसे करने के लिए अपने पैरों को आरामदायक स्थिति में क्रॉस करके रखें, हो सके तो कमल की मुद्रा में। अपने हाथों को घुटनों पर रखें, हथेलियां ऊपर की ओर हों। अपनी आंखें बंद करें और 5 से 10 मिनट तक अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।
ताड़ासन
ताड़ासन फोकस को बढ़ाने दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये दिमाग में ब्लड फ्लो को बढ़ावा देते हैं, नर्वस सिस्टम को बैलेंस रखने में मदद करता है और मेंटल हेल्थ से जुड़ी अन्य समस्या को दूर रखता है। इसे करने के लिए पैरों को एक साथ रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों पर बराबर वजन डालें, अपने हाथों को ऊपर उठाने के लिए गहरी सांस लें और अपने पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचें। अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करते हुए इसे पांच बार दोहराएं। एक ही समय पर लगातार सांस अंदर और बाहर लें।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस? जानें इस साल की थीम
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
10 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
12 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
12 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
15 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
17 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
18 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
19 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines