International Yoga Day 2025: योग करना सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है, चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा। यह मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूपों से हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। कई बार जब आप लगातार योग करते हैं तो कई गंभीर बीमारियां भी दूर रहती हैं। यहां तक कि कैंसर, डायबिटीज और अस्थमा जैसी बीमारियों में भी शरीर को एक्टिव रखने के लिए डॉक्टर योग करने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही अगर आप लगातार योग करते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर बाबा रामदेव क्या कहते हैं?
क्या कहते हैं योग गुरु
योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार, भारत में हाइपरटेंशन ऐसी बीमारी है जिसका पता 100 में से 50 लोगों को ही चलता है। वहीं, इनमें से 25 लोग ही ब्लड प्रेशर का इलाज कराते हैं। ब्लड प्रेशर के बढ़ने से मरीज को तेज सिरदर्द, छाती में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और स्किन पर लाल रंग के चकत्ते जैसे संकेत नजर आते हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका है खानपान में बदलाव करने के साथ-साथ अपने रुटीन में योग को शामिल करना। योग गुरु बताते हैं कि इसके लिए आप अलग-अलग तरह के योग को हर रोज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: योग करना किन-किन बीमारियों में फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या करते हैं एक्सपर्ट?
एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि योग को लंबे वक्त तक क्लिनिक में परख कर उनके फायदे को जाना गया है। उन्होंने कहा कि कई बीमारियों पर रिसर्च की गई, जिसमें योग का असर साफ दिखता है। इसके लिए कई बीमारियों में योग करने की सलाह दी जाती है, ताकि उस बीमारी के असर को कम किया जा सके।
सूर्य नमस्कार करें
अगर आप हर रोज सूर्य नमस्कार करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इस योग के 12 पोज होते हैं। इसे करने से तनाव कम होता है और पाचन बेहतर बना रहता है। इससे आपका दिमाग शांत बना रहता है और गुस्सा कम आता है, जिससे कि आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर पाते हैं।
वज्रासन
वज्रासन को करने से शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा बना रहता है। इसके अलावा, वज्रासन करने से कब्ज और गैस की समस्या भी दूर रहती है। हाई बीपी के शिकार लोग हर रोज अपने रुटीन में वज्रासन को शामिल कर सकते हैं।
बालासन
बालासन योग को चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। यह बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। हाइपरटेंशन के मरीजों को बालासन को हर रोज अपने रुटीन में शामिल करना चाहिए। इसे करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है। इसे करने से गर्दन और कंधों से जुड़ी समस्या भी दूर रहती है।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस? जानें इस साल की थीम
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 hr agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
2 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
3 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
18 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines