हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रोजाना 2 योग करने से गायब होंगे तनाव और टेंशन, एक बार जरूर आजमाएं

Yoga For Stress And Tension: टेंशन से राहत पाने के लिए योग से बढ़कर कुछ भी नहीं है। योग करने से आप हर तरह से फ्री रहते हैं और आपको मेंटल पीस मिलता है। इसके अलावा कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। 

विज्ञापन
तनाव को दूर करेंगे ये योग Image Credit: Freepik

Yoga For Stress And Tension: भाग-दौड़ वाली आजकल की लाइफ और चारों तरफ से आने वाला प्रेशर हम पर हावी होने लगता है। अपने आपको फिजिकली और मेंटली हर तरह से फिट रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि तनाव के साथ-साथ टेंशन लेने से हर काम बर्बाद होता है। इसलिए तो हमारे बड़े कहते हैं कि योग करो और निरोग रहो। इस बिजी लाइफ में सुबह और शाम 10 मिनट का योगासन आपको हर तरह की टेंशन से दूर रखता है।

भ्रामरी प्राणायाम (Bhramari Pranayama) 

  • बैठक में बैठें और आंखें बंद करें।
  • अपनी उंगलियों को कानों पर रखें।
  • अब नाक से सांस लेकर, गले से ‘भूम’ नाद के साथ एब्जॉर्ब करें।
  • इसे कुछ मिनट तक अभ्यास करें, जिससे आपको अंदर से शांति मिलेगी।

बालासन (Balasana Child Pose)

  • घुटनों पर बैठें और थाइज को फैलाएं।
  • अपने पैरों को एक साथ रखें और शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
  • हाथों को सीधा रखें या सिर के पास रखें।
  • धीरे-धीरे सांस लेते रहें और शरीर को धीरे-धीरे शांत करें।

अन्य योग भी आप ट्राई कर सकते हैं.. 

मार्जारीआसन

इसमें घुटनों के बल बैठकर पीठ को पीछे की साइड झुकाते हैं और सांस अंदर लेते हुए पेट को अंदर की साइड और फिर सांस को बाहर की तरफ धीरे-धीरे छोड़ते हैं। इससे दिमाग पूरी तरह शांत रहता है।

पश्चिमोत्तानासन

इसे करने के लिए पैरों को और पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। फिर हाथों को पैरों से आगे बढ़ते हुए खींचें। सिर को नीचे झुका लें, फिर धीरे-धीरे हाथों को नॉर्मल पोजीशन में ले आएं।

शवासन

इस आसन में आराम से नीचे की साइड लेट जाएं और शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़े। इस आसन से सारे तनाव दूर होते हैं। इन योगासनों को रेगुलर प्रैक्टिस करके आप तनाव और टेंशन से राहत पा सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें