International Yoga Day 2023: कहते हैं कि अगर जिंदगी में निरोग रहना है तो योग करना जरूरी है। योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 जून को दुनियाभर में इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनके जरिए योगा करने के फायदे गिनाए जाते हैं। 5 दिन बाद योगा डे है। हम आपके लिए इस बार की थीम और इसके उद्देश्य के बारे में बता रहे हैं।
इंटरनेशनल योगा डे 2023 की थीम क्या है?
21 जून को 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार की थीम खास है। क्योंकि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर वन वर्ल्ड, वन हेल्थ रखी गई है। इस थीम को आयुष मंत्रालय द्वारा तय किया गया है। इस थीम मतलब हमें सभी को योग के लिए प्रेरित करना चाहिए, जिससे पूरा विश्व स्वस्थ रहे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व
इंटरनेशनल योगा डे मनाने का मेन उद्देश्य लोगों में योग को लेकर जागरूकता पैदा करना है। इस दिन योग करने से जीवन में मिलने वाले फायदों के बारे में बताया जाता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रोजाना योग करने से लोगों को कई बीमारियों से निजात मिलती है। योग करने से शरीर फिट और तंदरुस्त रहता है।
कब हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2015 में हुआ था। 27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में इंटरनेशनल योगा डे को मनाने के लिए प्रस्ताव रखा था, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार किया, इसके बाद से ही हर साल 21 जून को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के रूप में मनाने की घोषणा कर दी गयी थी। अब तक 8 बार इस दिवस को सेलिब्रेट किया गया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
11 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
14 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
18 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines