International Sushi Day: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय सुशी डे, जानें इतिहास और बनाने की विधि

International Sushi Day: अंतर्राष्ट्रीय सुशी दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है। सुशी को मछली और चावल से बनाया जाता है, जिसे जापान के लोग खाना पसंद करते। हाल ही में सुशी ने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।  

International Sushi Day

अंतर्राष्ट्रीय सुशी दिवस फोटो सोर्स Freepik

International Sushi Day: अंतर्राष्ट्रीय सुशी दिवस 18 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। परंपरागत रूप से सुशी खाने में नमकीन, खट्टी और थोड़ी मीठी होती है। हालांकि, किसी भी अन्य रेसिपी की तरह इसने भी दुनिया भर में अपनी एक अलग जगह बनाई है। इस डिश को वह लोग ज्यादा खाना पसंद करते हैं, जिन्हें मछली से बनी चीजें पसंद होती है। इस डिश को ज्यादातर जापान में खाया जाता है, क्योंकि इसकी शुरुआत भी वहीं से हुई थी। वहीं अब इस डिश को कई अन्य देश के लोग भी खाना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

क्या है सुशी का इतिहास?

जापान में 1600 से 1800 के बीच ईदो काल में सुशी की शुरुआत हुई थी। इसे बनाने के लिए मछली और सब्जियों को चावल में लपेटा जाता था और सिरके के साथ मिलाया जाता था। नारेज़ुशी की तरह ही, प्रत्येक क्षेत्र में इसके अपने अलग-अलग रूप थे, लेकिन आज की दुनिया के ज्यादातर लोग इस डिश से परिचित हैं। 1800 के दशक की शुरुआत में, निगिरिज़ुशी की शैली उभरने लगी। इसमें चावल होता था जिसके ऊपर मछली का एक टुकड़ा लपेटा जाता था।

विज्ञापन

साल 1923 में आए ग्रेट कांटो भूकंप ने जापानी अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया और इसने एडो जापान से कई लोगों को विस्थापित कर दिया। जापानी लोगों को नए स्थानों पर अपना जीवन फिर से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा और इसके परिणामस्वरूप सुशी पूरी दुनिया में फैल गई।

कैसे बनाएं ये डिश?

सामग्री

विज्ञापन

सुशी चावल- 1 कप

पानी – 1 1/2 कप

विज्ञापन

नमक – 1/2 छोटा चम्मच

दही – 1/4 कप,

विज्ञापन

आम का अचार,

नोरी शीट – 2

विज्ञापन

तड़के के लिए – सरसों के बीज – 1 छोटा चम्मच,

अदरक 1/2 इंच

विज्ञापन

हिंग- एक चुटकी

विधि

1. सुशी के लिए चावल को कुछ बार धोएं और मध्यम तेज आंच पर तीन सीटी आने तक पकाएं

विज्ञापन

2. फिर उसे जल्दी ठंडा होने के लिए एक प्लेट में करके रख दें।

3. ठंडा होने के बाद चावल में नमक डालें।

विज्ञापन

4. इसके बाद तड़का तैयार करें और मिलाएं।

5.अब दही डालें और ध्यान रखें कि मिश्रण चिपचिपा लगे न कि पतला, क्योंकि इससे सुशी को रोल करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

6. नोरी शीट को सुशी रोलिंग मैट पर रखें, चावल डालें और फिर आम के अचार की परत लगाएं।

7. रोल करने के बाद, छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ