International Men’s Day Gift Ideas for Father, Boyfriend or Brother: 19 नवंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है. यह दिन खासतौर से पुरुष के लिए होता है, ऐसे में आप अपने करीबी को गिफ्ट देकर खुश कर सकते हैं. गिफ्ट्स मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन कई बार हमारे समझ नहीं आता कि ऐसा क्या लिया जाए जो हमारे करीबी को समझ आ जाए. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर अगर आप भी पापा, भाई, दोस्त या पार्टनर को एक प्यारा-सा गिफ्ट देकर उन्हें स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए है. यहां कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं, जो किसी भी पुरुष के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं.
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर इन गिफ्ट्स से करें घर के मेन्स को खुश | International Men’s Day Gifting Ideas In Hindi
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स
आप अपने खास को स्पेशल फील कराने के लिए कस्टमाइज्ड गिफ्ट भी दे सकते हैं. इसके लिए फोटो प्रिंटेड शर्ट, मग या वॉल फ्रेम आदि दे सकते हैं. अगर आपके स्पेशल वन को बैग पसंद है तो कस्टमाइज्ड बैग को भी दिया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- International Men’s Day: आखिर क्यों 19 नवंबर को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस, जानें इसके पीछे का इतिहास
स्किनकेयर या ब्यूटी प्रोडक्ट्स
स्किनकेयर हैम्पर जिसमें सभी चीजों को शामिल किया जा सकता है जैसे- शेविंग किट या स्किन केयर प्रोडक्ट्स आदि. आप अपने बजट के हिसाब से चीजें सेलेक्ट कर सकते हैं. अगर आपके स्पेशल वन को परफ्यूम पसंद है तो इसे भी हैम्पर में रखा जा सकता है.
फिटनेस और हेल्थ गिफ्ट्स
पुरुष दिवस पर पार्टनर को फिटनेस किट का तोहफा भी दिया जा सकता है. वैसे भी पुरुष को फिटनेस और हेल्थ से रिलेटेड चीजें काफी पसंद आती हैं. आप जिम का सामान भी दे सकते हैं जैसे- योगा मैट और वर्कआउट गियर आदि.
हैंडमेड और DIY गिफ्ट्स
अगर आपका बाहर से कुछ खरीदने का बजट नहीं है तो घर पर कुछ बनाकर भी दिया जा सकता है. वैसे तो यह आपके पार्टनर की पसंद कर निर्भर करेगा. लेकिन अगर आप चाहें तो क्यूट लव लेटर, फूल और चॉकलेट भी दे सकते हैं.
कपड़े करें गिफ्ट
कपड़े देना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप सर्दियों में गर्म रखने के लिए आरामदायक स्वेटर या हूडी दे सकते हैं. यह स्टाइल और कम्फर्ट दोनों देता है. वरना आप शर्ट या टी-शर्ट को भी सेलेक्ट कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
Meethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
39 mins agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
15 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
16 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
20 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
20 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
21 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
22 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 day ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines