International Day of Happiness 2023: दुनियाभर में हर साल 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस मनाया जाता है। इसको विश्व खुशी दिवस या खुशी दिवस के तौर पर भी जाना जाता है। इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस का खास उद्देश्य लोगों को खुश रहने के लिए सरल, डेली प्रैक्टिस को अपनाने का आग्रह करके एक दयालु और खुशहाल दुनिया बनाना है।

International Day of Happiness Theme

राष्ट्रीय खुशी के लिए भूटान की वकालत के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में इस कार्यक्रम की शुरुआत की। खुशी के अंतर्राष्ट्रीय दिवस ये महसूस करने के लिए प्रेरित करता है कि खुशी का हमारी दीर्घायु और प्रॉडक्टिविटी पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। थीम की बात करें तो इस साल इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस की थीम ‘बी माइंडफुल’ है।

International Day of Happiness History

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 जुलाई 2012 के अपने संकल्प 66/281 में 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस के रूप में घोषित किया। सभा ने खुशी और कल्याण की प्रासंगिकता को सार्वभौमिक लक्ष्यों के रूप में और सार्वजनिक नीति के उद्देश्यों में उनकी मान्यता के महत्व को मान्यता दी। इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस इवेंट का पहला उत्सव 2013 में हुआ था और तब से यह दुनिया भर के लोगों के जीवन में खुशी के महत्व को स्वीकार करने के साधन के रूप में कार्य करता है।

जिंदगी में खुश रहने के लिए अपने ये टिप्स 

भले ही जिंदगी में कितना भी तनाव क्यों ना हो आपको हमेशा खुश रहकर हर परिस्थिति का सामना करना चाहिए। खाने से लेकर पीने तक की उन्हीं चीजों का सेवन करें जो आपकी पसंद हो। किसी की खुशी के लिए नहीं बल्कि अपनी खुशी के लिए जिंदगी जीना सीखें।

अगर आप अपना हर दिन खुशनुमा बिताना चाहते हैं तो कम से कम 8 घंटे की नींद तो जरूर पूरी करें। रोजाना योग और टहलना आदि को भी अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनानें। इसके अलावा उन लोगों के साथ ज्यादा रहें जो आपको खुश रखते हों, जिनके वजह से आपका रोना पड़ता हो उनसे दूरी बनाएं रखना ही सही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ