Brain Tumor Awareness Week 2024: अंतर्राष्ट्रीय ब्रेन ट्यूमर जागरूकता सप्ताह एक वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य ट्यूमर के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। हर साल मनाया जाने वाला यह सप्ताह दुनिया भर में चैरिटी, चिकित्सा और कई अलग-अलग संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित होता है। आयोजित कार्यक्रमों में अभियानों और गतिविधियों को शामिल किया जाता है। इनकी कोशिश होती है कि ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों, खतरों के कारकों, इलाज के लिए विकल्पों और निदान के बारे में बताते हुए सभी को जागरूक किया जाए। साथ ही यहां पर कई रोगी अपना अनुभव भी शेयर करते हैं। आइए जानते हैं ब्रेन ट्यूमर के खतरे को कम करने के लिए आप क्या-क्या कदम उठा सकते हैं।
ब्रेन ट्यूमर से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1. सोते समय फोन को सिर के पास रखने से बचें, स्पीकर मोड या इयरफोन का उपयोग करें और फोन पर लंबी बातचीत करने से बचें।
2.जरूरी मेडिकल इमेजिंग टेस्ट समय-समय पर करवाते रहें, खास तौर पर पर अगर वह सिर से जुड़ी हो तो। किसी भी जरूरी एक्सपोजर के दौरान सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें- किडनी को खराब होने से बचाएंगी ये 5 टिप्स, आज ही करें डाइट में शामिल
3.फलों, सब्जियों, मेवों और साबुत अनाजों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर डाइट का सेवन करें।
4.नियमित रूप से एक्सरसाइज करें जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और आपको कई तरह के कैंसर से दूर रखने में मदद करता है।
5.धूम्रपान और अधिक शराब का सेवन से कई तरह के कैंसर का खतरा बना रहता है, इसलिए धूम्रपान छोड़ दें और शराब का सेवन कम कर दें।
6.सही मात्रा में पानी पीएं, इससे आपकी कोशिका हेल्दी रहेगी और आप कैंसर जैसी बीमारी से बचे रहेंगे।
7.अगर आप लगातार तनाव से झेल रहे हैं, तो इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए आप ध्यान, योग करें और अपने काम से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लें।
जानें इसका इतिहास
दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय ब्रेन ट्यूमर जागरूकता सप्ताह की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय ब्रेन ट्यूमर गठबंधन (IBTA) द्वारा की गई थी और इसकी स्थापना 2005 में हुई थी। IBTA ने मरीजों और उनके परिवारों को ब्रेन ट्यूमर बारे में जागरूक करने और सही इलाज को बढ़ावा के लिए यह अभियान शुरू किया था। ताकि समय रहते मरीजों को इलाज मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके। इसके बाद से ही कई संगठनों ने इसे अब तक जारी रखा है।
ये भी पढ़ें- बिना दवा के ठीक हो सकता है हाई यूरिक एसिड, अपनाएं ये घरेलू उपाय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
8 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
10 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
10 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
13 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
14 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
16 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
17 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines