Intermittent Fasting: शरीर को हेल्दी रखने के लिए और खासकर के वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग अच्छा माना जाता है। ये डाइट प्लान वजन घटाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। ज्यादातर लोग इस डाइट को तब लेते हैं जब उन्हें अपना वजन कम करना होता है। वहीं कुछ लोग मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने और फैट वाली डाइट से दूर रहने के लिए इस इस डाइट को रुटीन में शामिल करते हैं। इसके अलावा ये डाइट सूजन को कम कर सकते हैं और दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान आपको किन-किन बातो का ध्यान रखना चाहिए।
कई बीमारियां रहती हैं दूर
इंटरमिटेंट फास्टिंग कई गंभीर बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है, जैसे कि हार्ट डिजीज, डायबिटीज या फिर कैंसर से दूर रखती है।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
शरीर के अनुसार डाइट लें
इंटरमिटेंट फास्टिंग करते समय अपने शरीर के अनुसार ही डाइट लें। अगर आपको बहुत ज्यादा भूख लग रही है, थकान हो रही है या आपको कोई अन्य समस्या है तो ये आपके फास्टिंग के समय को समायोजित करने का संकेत हो सकता है। अपने शरीर की जरूरतों के अनुसार ही डाइट लें और इसमें समय-समय पर बदलाव करें।
अच्छी नींद लें
इंटरमिटेंट फास्टिंग का पालन करते समय पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। भूख बढ़ाने वाले हॉरमोन को कंट्रोल करने, वज़न घटाने और तनाव कम करने के लिए हर रात 7 से 8 घंटे की नींद लें। एक अच्छी नींद के लिए सोने का समय तय कर लें।
एक्सरसाइज करें
अपने इंटरमिटेंट फास्टिंग रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप अपने रुटीन में कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। ये वजन कम करने, इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार और हार्मोन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
हाइड्रेट रहें
इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान हाइड्रेट रहना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप रोज कम से कम 8-10 गिलास पानी पिए। इससे आपका खाना सही से पचता है और समय पर भूख लगती है।
हेल्दी डाइट लें
इंटरमिटेंट फास्टिंग के बाद जब आप खाना खाएं तो अपनी डाइट में फलों, सब्जियों, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज जैसे फूड को शामिल करें। ये फूड को एंटीऑक्सीडेंट देता हैं, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है और शरीर को एनर्जी देता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
33 mins agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
3 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
3 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
4 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
5 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
6 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
20 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
23 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines