Fasting Benefits: हम सभी अपने मनपसंद कपड़े पहनने के लिए कई तरह-तरह की ट्रिक अपनाते हैं। इसमें एक फास्टिंग भी है, जो आजकल ट्रेंड में है। जब वजन घटाने की बात आती है तो हम फास्टिंग करने लगते है। लोगों को लगता है कि यदि हम कम खाएं तो आसानी से वजन घटा सकते है।
वजन घटाने के चलते हम तरह-तरह की फास्टिंग करने लगते है। आजकल हमारे बढ़ते वजन को नजर अंदाज नहीं कर सकते क्योंकि बढ़ते वजन के साथ शुगर, हृदय, थाइरोइड और किडनी की कई बीमारियों की परेशानी भी बढ़ जाती हैं, लेकिन अगर इंटरमिटेंट फास्टिंग के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करते हैं, उन्हें मोटापे से संबंधित समस्या होने का रिस्क भी कम होता है। चलिए जानते है कि वजन घटाने के लिए फास्टिंग करने का सबसे सही तरीका क्या है?
फास्टिंग के साथ इन चीजों को जरूर करें फॉलो-
फास्टिंग के साथ एक्सरसाइज जरूरी
रोज एक्सरसाइज करना जरूरी है, इसलिए आपके हर रोज कुछ ना कुछ एक्टिविटी करना चाहिए, जिससे आपको बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिलेगी।
प्रोटीन ज्यादा लें
वजन को कम करने के लिए आपको प्रोटीन अच्छी मात्रा में लेना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप पनीर, दही, दालें और राजमा खा सकते हैं। इसे खाने से आपको भूख कम लगेगी, जिससे आप बहुत ज्यादा खाने से बचेंगे।
फास्टिंग के समय अधिक वर्कआउट न करें
अक्सर, फास्टिंग के दौरान वर्क आउट के फायदे जानने के बाद लोग उत्सुक हो जाते हैं और ज़रूरत से ज़्यादा वर्क आउट करने लगते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। फास्टिंग के दौरान उचित योजना बनाकर ही वर्क आउट करें। किसी भी चीज़ को बहुत ज़्यादा करना ख़राब हो सकता है।
हालांकि, कई ऐसे भी कई मामले आए हैं, जहां फास्टिंग बंद करने के बाद लोगों का वजन सामान्य से अधिक या उससे भी अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि उनकी भूख वापस उसी लेवल पर आ जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे एक्सरसाइज अधिक करते है और सही न्यूट्रिएंट्स नहीं ले पाते है। इससे हमे कही परेशानियां का सामना करना पढता है।
एकदम से कुछ न खाना
अचानक से कई लोग वजन कम करने के चक्कर में खाना बंद कर देते है, इससे हमे बॉडी में थकान हो जाती है और तबियत ख़राब होने लगती है। फास्टिंग का मतलब ये नहीं होता की कुछ मत खाओ फास्टिंग का मतलब है खाने में सही चीजों को चुनना होता है। इससे हम आसानी और सही तरीके से वजन कर सकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
54 mins agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
2 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
4 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
8 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
23 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines