Instant Sabudana Dosa Recipe: क्या आप ऐसा डोसा बनाना चाहते हैं जिसे बनाने के लिए ज्यादा समय की बर्बादी ना हो और आसानी से आप तैयार कर सकें? तो साबूदाना का डोसा बना सकते हैं। ये एक ऐसी रेसिपी है जिसका सेवन व्रत में भी किया जा सकता है। व्रत में खान के लिए आपको समान्य नमक नहीं सेंधा नमक का यूज करना होगा। हालांकि, बनाने की विधि में कोई बदलाव नहीं करना पड़ेगा। आइए आपको जल्दी से बन जाने वाला इंस्टेंट साबूदाना डोसा की रेसिपी बताते हैं।
और पढ़िए – Winter Special Recipe: सर्दियों में खाये पौष्टिक और स्वादिस्ट सोया मेथी नान, यहां जाने बनाने की विधि
Instant Sabudana Dosa Ingredients
- साबूदाना (½ कप)
- समा के चावल (½ कप)
- पानी
- दही (¼ कप)
- 1 आलू (उबला हुआ)
- एक छोटा चम्मच जीरा
- एक छोटा चम्मच नमक
- दो छोटे चम्मच मूंगफली
- दो बारीक कटी हुई मिर्च
- ½ छोटा चम्मच काली मिर्च
- दो चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
- एक इंच बारीक कटा हुआ अदरक
और पढ़िए – Gajar Ki Barfi Ki Recipe: घर में मिनटों में तैयार करें गाजर की बर्फी, जानें विधि
Instant Sabudana Dosa Recipe in Hindi
STEP 1- सबसे पहले एक पैन में ½ कप साबूदाना डालकर उसे करीब 5 मिनट तक रोस्ट कर लें। इसके बाद ठंडा करने के लिए एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद मिक्सी में साबूदाना और ½ कप समा के चावल लेकर पीस लें। इसे बारीक पीसने के बाद एक बड़ी कटोरी में निकाल लें।
STEP 2- एक बाउल में एक उबला आलू और थोड़ा पानी मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें। इसमें 1 टीस्पून जीरा, 2 मिर्च, ½ टीस्पून काली मिर्च, ¼ कप दही, 1 टीस्पून नमक, 2 चम्मच हरा धनिया, 2 टेबलस्पून मूंगफली और 1 इंच अदरक डालकर मिक्स कर दें।
STEP 3- इन सभी सामग्री को समा के चावल और साबूदाना के पीसे पाउडर में मिला दें। इसके बाद बाउल में 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस तरह से बैटर तैयार करें कि बैटर में गांठ ना बनें। अब डोसा बनाने के बैटर को 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो उसमें अपने हिसाब से थोड़ा और पानी मिला सकते हैं।
STEP 4- 20 मिनट के बाद बैटर डोसा बनाने के लिए तैयार है। आपको साबूदाना का डोसा बनाने के लिए गैस पर एक पैन गर्म होने के लिए रखना होगा। इसके बाद पैन पर बैटर को किसी कटोरी की मदद से डालें। पैन पर 1 चम्मच घी फैलाकर, करीब 3 मिनट तक या डोसा के कुरकुरा होने तक पकाएं। दोनों तरफ से पकाने के बाद इंस्टेंट डोसा तैयार हो जाएगा। आप इसे अपनी पसंदीदा चटनी के साथ खा सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
6 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
8 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
10 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
10 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
11 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
13 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
13 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
16 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines