Instant Left Over Dahi Bhalla Recipe: घर में अचानक दोस्त या रिश्तेदार पहुंच जाएं तो क्या बनाकर खिलाएं? सबसे बड़ा सवाल यही होता है। दही भल्ले तो सभी ने खाए होंगे। ज्यादातर लोगों को ये पसंद भी होते हैं। अगर ऑथेंटिक दही भल्ला बनाने के लिए टाइम चाहिए होता है। क्यों न अपने मेहमानों को कुछ इंस्टेंट और फ्लेवरफुल ब्रेड से बने दही भल्ले बनाकर खिलाएं। चलिए जानते हैं कैसे बनते हैं इंस्टेंट ब्रेड दही भल्ले, किन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत?
सामग्री
- 5-6 स्लाइस ब्रेड
- 1 कटोरी प्लेन दही
- हाफ स्पून चीनी
- आधा कप पानी
- आधा चम्मच जीरा
- आधा चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हरे धनिए की चटनी
- 2 चम्मच इमली की चटनी
- नमक और काली मिर्च का पाउडर
- तेल
- धनिया के पत्ते
read bread dahi bhalla full recipe
ब्रेड से दही भल्ले बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले ब्रेड के कोनों को काटकर अलग कर लें। अब इन ब्रेडों के छोटे-छोटे पीस काट लें। इसके बाद थोड़ा सा पानी मिलाकर इन ब्रेडों को हल्का-हल्का गूंथते हुए एक डो जैसा तैयार कर लें। इस डो को कुछ मिनटों के लिए सेट होने के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद हल्के हाथों की मदद से गोल-गोल भल्ले जैसे शेप वाले बॉल्स बनाकर साइड रख लें।
इसके बाद पैन में थोड़ा तेल गर्म होने रख दें। तेल गर्म होने के बाद इसमें तैयार किए गए भल्लों को शैलो फ्राई कर लें, यानी हल्का भूरा होने तक पका लें। जैसे ही ये गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तो इन्हें तेल से निकालकर अलग रख दें। ध्यान रहे, आपको इन्हें डीप फ्राई नहीं करना है क्योंकि ये ब्रेड से बने भल्ले हैं।
ये भी पढ़ें- Cryptic Pregnancy: सावधान! प्रेग्नेंट होने के बाद भी बेबी बंप का दिखाई न देना है खतरे का संकेत, जानें कैसे
अब एक कटोरी में दही लेकर उसे अच्छे से फेंट लें। फेंटी हुई दही में जरूरत होने पर ही 1 या 2 चम्मच पानी डालें, ज्यादा पानी से दही का मिश्रण पतला हो सकता है। दही में नमक, मिर्च पाउडर, चाट मसाला और जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
अब एक प्लेट में भल्लों को सर्व करने के लिए निकाल लें। प्लेट में भल्ले रखने के बाद ऊपर से तैयार किया हुआ दही डालें। 1-2 मिनट के लिए दही को भल्लों के साथ डूबोकर रखें ताकि दही का बैटर भल्लों में अंदर तक चला जाए।
अगले स्टेप में इन दही भल्लों के ऊपर हरी और इमली की चटनियां डालें और धनिया के पत्तों से गार्निश करें। आप चाहें तो इसे और स्पाइसी बनाने के लिए इसमें सभी मसालों का ऊपर से भी छिड़कव कर सकते हैं। प्लेटिंग को और खूबसूरत बनाने के लिए अनार दाना और सेव नमकीन से भी दही भल्लों को सजा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या कम बोलने वालों को मच्छर ज्यादा काटते हैं? वो लोग जो हैं मच्छरों के प्यारे
संबंधित खबरें
घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
24 mins agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
49 mins agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
2 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
3 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
4 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
6 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
22 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
22 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
23 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines