Instant Glow on face: आज के समय में हर कोई खूबसूरत और साफ-सुथरी त्वचा चाहता है। जिसके चलते लोग अपनी स्किन पर महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो नेचुरल निखार पाना चाहते हैं। अगर आप भी इन लोगों में से हैं तो आपको बता दें रसोई में मौजूद एक साधारण सी दाल आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकती है। जी हां, मसूर की दाल! अगर आप हफ्ते में एक से दो बार इस दाल का पेस्ट अपने चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपकी त्वचा को ढेरों फायदे मिल सकते हैं। मसूर दाल में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं। तो आइए जानते हैं मसूर दाल को चेहरे पर लगाने के फायदों के बारे में।
एंटी-एजिंग में फायदेमंद
ऐसा माना जाता है कि मसूर दाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। अगर आप इसका त्वचा पर रोजाना उपयोग करते हैं तो यह स्किन को टाइट रखता है और फाइन लाइन्स व झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इससे त्वचा जवां और फ्रेश लगती है।
सन टैन हटाएं असरदार तरीके से
गर्मी के मौसम में लोग धूप में तो निकलते ही हैं, जिस कारण टैनिंग होना आम हो जाता है। लेकिन मसूर दाल का पेस्ट टैन हटाने में बहुत असरदार होता है। यह त्वचा की डेड स्किन को हटाकर अंदर की साफ और निखरी त्वचा को बाहर लाता है।
दाग-धब्बों और मुंहासों को करें कम
ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी स्किन पर काफी दाग-धब्बे और मुंहासे होने लगते हैं। ऐसे लोगों को मसूर दाल का उपयोग जरूर करना चाहिए। इस दाल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुहांसों को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह त्वचा से एक्सेस ऑयल को हटाता है और दाग-धब्बों को धीरे-धीरे हल्का करता है।
स्किन एक्सफोलिएट की तरह काम करें
ऐसे बहुत से लोग हैं जो नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों को मसूर दाल को पीसकर स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए। यह त्वचा से डेड सेल्स और गंदगी को हटाता है। इससे स्किन साफ, स्मूथ और रिफ्रेश महसूस होती है।
नेचुरल ग्लो और निखार लाए
इस दाल को दूध, दही या शहद के साथ मिलाकर लगाने से स्किन में नेचुरल चमक आती है। यह स्किन टोन को बराबर करता है और चेहरे पर हेल्दी ग्लो लाता है।
ये भी पढ़ें- Home Hacks: मुरझाए धनिए को बनाएं फिर से हरा-भरा, अपनाएं ये आसान तरीका
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 hr agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 hr agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
19 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
21 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
23 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
23 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines