Instant Breakfast Recipe: बिना झंझट के मिनटों में बनाएं हाफ फ्राई रेसिपी! जानें बनाने की विधि

Instant Breakfast Recipe | Instant Breakfast | Recipe | half fry egg recipes | half fry egg

Instant Breakfast Recipe: जब बात आती है कुछ दो मिनट में बनाने की तो ज्यादातर लोगों को मैगी का ख्याल आता है। हालांकि, ये बात हम सभी जानते हैं कि असल में मैगी बनने में 2 मिनट से ज्यादा समय लगता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ब्रेकफास्ट रेसिपी लेकर आए हैं जिसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है।

कम से कम 5 मिनट के समय में आप सुबह का नाश्ता आसानी (Easy Instant Breakfast Recipe) से बना सकेंगे क्योंकि, आज हम आपके लिए हाफ फ्राई रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाना मानों चुटकियों का खेल हो सकता है। आइए हाफ फ्राई रेसिपी बनाने की विधि जानते हैं।

हाफ फ्राई बनाने की सामग्री (Half Fry Ingredients)

  • 1 अंडा
  • 1 चम्मच तेल
  • स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

हाफ फ्राई रेसिपी बनाने का तरीका (Half Fry Recipe Method in Hindi)

दरअसल, हम जिस इंस्टेंट ब्रेकफास्ट रेसिपी की बात कर रहे हैं वो ऐग हाफ फ्राई रेसिपी है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ मेहनत और समय की बर्बादी नहीं करनी पड़ेगी। आप आसानी से मिनटों में ऐग हाफ फ्राई रेसिपी तैयार कर सकेंगे।

बनाने की विधि (Half Fry Egg Recipe) की बात करें तो ऐग हाफ बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गैस पर गर्म कर लें। अब इसमें एक चम्मच के करीब तेल मिला लें। ऑयल से पैन को अच्छे से चारों ओर से ग्रीस कर लें। इसके बाद अंडे को हल्के हाथों से फोड़कर गर्म पैन में डाल दें।

एक तरफ से जब अंडा पक जाए तो ऊपर से काली मिर्च और अपने स्वादानुसार नमक छिड़क लें। इसके साथ ही अंडे को एक प्लेट में निकाल लें। ध्यान रहे कि आपको अंडा (Egg Half Fry Recipe) सिर्फ एक तरफ से ही सेकना है। इस तरह से हाफ फ्राई अंडा रेसिपी तैयार हो जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ