Instant Breakfast Recipe: सुबह के समय हम सभी जल्दबाजी में होते हैं और कोशिश करते हैं कि झटपट से नाश्ता बनाकर फ्री हो जाए। हालांकि, कई बार ज्यादा समय ना होने पर हम नाश्ता नहीं बना पाते हैं। इस तरह से हर दिन नाश्ते को स्कीप करना भी सही नहीं होता है और ना ही रोज-रोज बाहर का खाना सही होता है। इसलिए आप कुछ ऐसी रेसिपी का चयन कर सकते हैं जिसे तैयार होने में 5 मिनट का ही समय लगे।
ऐसे ही एक रेसिपी आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस इंस्टेंट ब्रेकफास्ट (5 Minute Ready Instant Breakfast Recipe) को बनाने के लिए मैदा या सूजी नहीं चाहिए आप गेंहू के आटे से सिर्फ 5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast) बना सकते हैं। दरआसल, हम गेंहू के आटे का चीला की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो खूब सारी सब्जियों के साथ एक हेल्दी नाश्ता बन सकता है। आइए जानते हैं।
और पढ़िए –Healthy Diet: आखिरी क्यों खानी चाहिए बाजरा रोटी? ये 5 फायदे आपको हैरान कर देंगे, जानिए
Atta Chilla Recipe Ingredients in Hindi
- गेंहू का आटा
- टमाटर
- प्याज
- गाजर
- मनपसंदीदा सब्जियां
- तेल
- पानी
- स्वादानुसार नमक
- जीरा
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी
- हरी मिर्च
- हरा धनिया
और पढ़िए –Mungfali Chutney Recipe: सर्दियों में खाएं लजीज मूंगफली की चटनी, इस रेसिपी से दस मिनट में करें तैयार
Atta Chilla Recipe Making Process in Hindi
सबसे पहले एक बाउल में गेंहूं का आटा डालें। अब इसका गाढ़ा बैटर तैयार करने के लिए थोड़ा पानी डालें और एक बार फेट लें। इसके बाद आटे के घोल में थोड़ा सा नमक, चुटकी भर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और चाहें तो हल्का सा चाट मसाल डालकर बैटर तैयार कर सकते हैं।
इसके बाद सभी सब्जियों को लेकर बारीक-बारीक पीस लें। आप चाहें तो इस बैटर में इन सब्जियों को मिक्स कर सकते हैं। इसके अलावा ऊपर से भी अलग से डालकर पका सकते हैं। दोनों ही प्रोसेस चीला तैयार किया जा सकता है।
तीसरा प्रोसेस है कि आपको गैस पर एक नॉन स्टीक पैन या तवा रखना है। इस पर हल्का सा ऑयल छीड़क दें। इसके बाद किसी कटोरी या गोल चम्मचे की मदद से बैटर को पैन पर फैलाते हुए गोल आकार में डालें। नीचे से सेकने के मदद किसी चम्मच या चाकू की मदद लेकर चीला को पल्टें और पका लें। दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेक लें। इस तरह से आटे का चीला बनकर तैयार हो जाएगा। अब आप इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
4 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
6 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
8 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
9 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
12 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines